अशोक गहलोत ने सचिन पर 9 बड़े आरोप लगाए, पायलट ने कहा, यह सुनकर दुखी हुआ लेकिन हैरान नहीं

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर से पूर्वी डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम जानते थे कि वो निकम्मे थे, नाकारा थे, लेकिन मैं यहां बैंगन बेचने नहीं आया हूं। मुख्यमंत्री बनने आया हूं। हम नहीं चाहते हैं कि उनके खिलाफ कोई कुछ बोले। सभी ने उनको सम्मान दिया है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 20, 2020 10:08 AM IST / Updated: Jul 20 2020, 06:06 PM IST

जयपुर. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर से पूर्वी डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम जानते थे कि वो निकम्मे थे, नकारे थे, लेकिन मैं भी यहां बैंगन बेचने नहीं आया हूं। मुख्यमंत्री बनने आया हूं। हम नहीं चाहते हैं कि उनके खिलाफ कोई कुछ बोले। सभी ने उनको सम्मान दिया है। अशोक गहलोत के बयान के कुछ देर बाद ही सचिन पायलट का भी जवाब आ गया। उन्होंने कहा, मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। आरोपों के दुखी हूं, लेकिन हैरान नहीं। आरोप लगाने वाले विधायकों के खिलाफ कानूनी कारर्वाई करूंगा। 

1- "सचिन पायलट लोगों को लड़वा रहे थे"

अशोक गहलोत ने कहा, एक छोटी खबर भी नहीं पढ़ी होगी किसी ने कि पायलट साहब को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटाना चाहिए। हम जानते थे कि वो (सचिन पायलट) निकम्मा है, नकारा है, कुछ काम नहीं कर रहा है खाली लोगों को लड़वा रहा है।

2- "मुंबई के कॉरपोरेट कर रहे सचिन के लिए फंडिंग"

अशोक गहलोत ने कहा, ये जो खेल अभी हुआ है, वो 10 मार्च को होना था। 10 मार्च को मानेसर गाड़ी रवाना हुई थी, लेकिन तब हमने उस मामले को सभी के सामने लाया। मुंबई के बड़े-बड़े कॉरपोरेट उनकी फंडिंग कर रहे हैं। 

3- "पहले भाजपा में शामिल होना चाहते थे पायलट"

अशोक गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट पहले भाजपा में शामिल होना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस के कई विधायकों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने खुद की पार्टी बनाने की बात कही।

 

4- "50 लाख रु. फीस लेने वाले वकीलों को पैसा कहां से आ रहा"

अशोक गहलोत ने कहा कि जो वकील एक पेशी का 50 लाख रुपए लेते हैं उन्हें देने के लिए पैसे कहां से आ रहे हैं। गहलोत ने साफ कहा कि पायलट को कॉपोरेट हाउस के लोग फंडिंग कर रहे हैं।

5- "मोदी को खुश करने में लगे हैं"

राजस्थान विवाद में पहली बार अशोक गहलोत ने पीएम मोदी का नाम लिया। उन्होंने कहा, बड़े बिजनेसमैने सचिन पायलट को फंडिंग कर रहे हैं। वो मोदी को खुश करने के लिए, भाजपा को खुश करने के लिए साजिश रच रहे हैं।

6- "6 महीने से पार्टी के खिलाफ साजिश कर रहे हैं पायलट"

अशोक गहलोत ने कहा, पिछले 6 महीने से भाजपा के साथ मिलकर सचिन पायलट साजिश कर रहे हैं।

7- "सचिन पायलट ने पीठ में छुरा घोंपा"

अशोक गहलोत ने कहा कि हमने पायलट को मान-सम्मान दिया। लेकिन उसने पार्टी की पीठ पीछे छुरा घोंपा।

8- "भाजपा खेल कर रही है, सब जानते हैं"

भाजपा खेल कर रही है। सब जानते हैं। वहां सबसे मोबाइल ले लिए गए हैं। वो लोग वहां बंद हैं। उनमें कई लोग हमारे यहां आना चाहते हैं। ये सारा खेल भाजपा खेल रही है। हमारे यहां सब फ्री हैं। 

9- सात साल से राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष का जिम्मा

गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी का सचिन पायलट पर भरोसा था और इसलिए पिछले 7 सालों से उन्हें प्रदेश कांग्रेस का जिम्मा दे रखा था। ये बड़ी बात है। अशोक गहलोत ने मीडिया से अपनी बातचीत करते हुए आखिर में कहा, 'सत्यमेव जयते'।

Share this article
click me!