Asia Power Index: कोरोना ने रैंक पर असर डाला; फिर भी भारत एशिया की चौथी सबसे बड़ी महाशक्ति

सिडनी के लोवी इंस्टिट्यूट( Lowy Institute) ने एशिया पावर इंडेक्‍स 2021 में  भारत को चौथा स्थान मिला है। बेशक कोरोना महामारी(corona pandemic) के चलते भारत की रैकिंग में 5% की गिरावट दर्ज की गई, फिर भी यह अन्य मामलों में कई देशों से अधिक ताकतवर बनकर उभरा है।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 13, 2021 6:13 AM IST / Updated: Dec 13 2021, 11:47 AM IST

नई दिल्ली. लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) ने एशियन पॉवर इंडेक्स 2021 टाइटिल से रिपोर्ट जारी की है। इसमें भारत को एशिया का चौथा पावरफुल देश माना गया है। हालांकि कोरोना महामारी (corona pandemic) के चलते एशिया की दो बड़ी ताकतों चीन और भारत का हिंद और प्रशांत महासागर में प्रभाव थोड़ा कम हुआ है। लेकिन भारत अन्य मामलों में अधिक प्रभावशाली बनकर सामने आया है।

भारत की स्थिति
2020 में अपनी समग्र स्थिति(overall position) की तुलना में भारत की रैंकिंग में 5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। कुल अंकों में से भारत 2020 के अंक से दो अंक पीछे है। हालांकि ऐसा सिर्फ भारत के साथ नही है, अन्य एशियाई देशों के अंक में भी गिरावट देखी गई है। भारत आर्थिक क्षमता, सैन्य क्षमता, रक्षा क्षमता और सांस्कृतिक प्रभाव के मामले में एशिया में चौथे स्थान पर है। देश की स्थिरता में आड़े आने वाले खतरों को रोकने की क्षमता के मामले में भी देश चौथे स्थान पर है।

Latest Videos

कोरोना महामारी से पड़ा असर
अपने भू-राजनीतिक हितों(economic actions) और आर्थिक गतिविधियों(geopolitical interests ) पर को बचाए रखने के मामले में भारत देश तीसरे स्थान पर था। भारत ने सैन्य नेटवर्क में खुद को सातवें स्थान पर पाया। भारत आर्थिक नेटवर्क में भी आठवें स्थान पर खिसक गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कोविड -19 महामारी ने भारत सहित विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को काफी प्रभावित किया है।

अमेरिका ने रफ्तार पकड़ी
भारत और चीन का बाहरी दुनिया में प्रभाव कम हुआ है, जबकि अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। इंडेक्स के आठ में से छह पॉइंट्स में अमेरिका ही सबसे ज्यादा मजबूत है। इंडेक्स में शीर्ष 10 देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान, भारत, रूस, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और थाईलैंड शामिल हैं। विकास के मामले में, अमेरिका ने दो प्रमुख रैंकिंग में चीन को पछाड़ते हुए सुधार किया है। भारत-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति के मामले में चीन पिछड़ने वाला पहला देश है। रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान, संयुक्त राज्य अमेरिका और सिंगापुर में 2030 तक सबसे बड़ी आर्थिक वृद्धि होने की संभावना है।

इंडेक्स में अमेरिका टॉप पर
अमेरिका इंडेक्स में 82.2 स्कोर के साथ पहली रैंक पर है। चीन 74.6 स्कोर के साथ दूसरी रैंक पर है, जापान 38.7 स्कोर के साथ तीसरी रैंक पर है। भारत 37.7 स्कोर के साथ चौथी रैंक पर है। इसके बाद क्रमश: रूस-33.0, ऑस्ट्रेलिया-30.8, साउथ कोरिया-30.0, सिंगापुर-25.2, इंडोनेशिया-19.4 और थाइलैंड का नंबर 19.2 स्कोर के साथ दसवें नंबर पर आता है।

यह भी पढ़ें
2001 Parliament attack: PM मोदी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि-उनका बलिदान हर देशवासी को सदैव प्रेरित करता रहेगा
Hindutva V/s Rahul Gandhi: राहुल गांधी का हिंदुत्व पर बयान; twitter पर कमेंट्स-हर भाषण पर 1 लाख वोट कम
20 साल पहले आज ही के दिन आतंकियों ने संसद पर किया था हमला, अब सुरक्षा के ये हैं इंतजाम

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
दंतेवाड़ा में 28 नक्सलियों का एनकाउंटर, मुख्यमंत्री ने कहा- ये डबल इंजन सरकार का कमाल
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर