2024 Mood of the Nation Survey: न्याय यात्रा से राहुल गांधी लोगों के दिलों में जगह बना पाएंगे? पढ़ें सर्वे में लोगों ने क्या कहा...

एशियानेट न्यूज ने मेगा मूड ऑफ द नेशन सर्वे किया है। 13-17 मार्च तक एशियानेट न्यूज नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म द्वारा अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बांग्ला और मराठी में सर्वे किया गया। इस दौरान 7,59,340 रिस्पॉन्स मिले।

Vivek Kumar | Published : Mar 27, 2024 2:14 PM IST / Updated: Mar 27 2024, 07:48 PM IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने अपनी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर करने की चुनौती है। राहुल गांधी लंबे समय से इसके लिए काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पहले भारत जोड़ो यात्रा फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा की।

एशियानेट न्यूज के मेगा मूड ऑफ द नेशन सर्वे में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर सवाल किए गए। लोगों के जानने की कोशिश की गई कि क्या इससे कांग्रेस को आम चुनाव में लाभ होगा। सर्वे में सवाल किया गया कि क्या राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की संभावनाओं में सुधार होगा?

राहुल गांधी की यात्रा से कांग्रेस को नहीं होगा लाभ

जवाब के लिए तीन विकल्प (हां, नहीं और कह नहीं सकते) दिए गए थे। सर्वे में शामिल 54.76% लोगों ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से चुनाव में कांग्रेस की संभावनाओं में सुधार नहीं होगा। वहीं, 38.12% लोगों का मानना था कि यात्रा से कांग्रेस को चुनावी लाभ मिलेगा। 7.13% लोगों ने कहा कि वे इस बारे में कुछ कह नहीं सकते।

क्या अपनी संख्या में सुधार कर पाएगी कांग्रेस?

सर्वे में कांग्रेस को लेकर एक और सवाल किया गया। पूछा गया कि क्या 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस लोकसभा में अपनी संख्या में सुधार कर पाएगी? सर्वे में शामिल 63.89% लोगों का मानना है कि कांग्रेस की संख्या नहीं बढ़ेगी। वहीं, 26.96% लोगों ने कहा कि कांग्रेस की संख्या बढ़ेगी। 9.15% लोगों ने इसपर अपनी राय नहीं बताई। 

यह भी पढ़ें- 2024 Mood of the Nation Survey: PM फेस के लिए टॉप पर मोदी, 79% लोगों की राय- फिर बने NDA सरकार

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 52 सीटों पर जीत मिली थी। 2024 के आम चुनाव में स्थिति अलग है। कांग्रेस विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का गठबंधन समाजवादी पार्टी के साथ है। पार्टी को उम्मीद है कि इस बार उसके लोकसभा सांसदों की संख्या बढ़ेगी। पार्टी के दक्षिण भारत के राज्यों से अधिक आशा है।

यह भी पढ़ें- Asianet News Mood of the Nation Survey: PM फेस के लिए नरेंद्र मोदी पहली पसंद, जाने दूसरे नंबर पर कौन?

यह भी पढ़ें- Asianet News Mood of the Nation Survey: राम मंदिर-डिजिटल इंडिया या फिर...मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या?

यह भी पढ़ें- 2024 Mood of the Nation Survey: मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता क्या? पढ़ें जनता की राय

यह भी पढ़ें- 2024 Mood of the Nation Survey: NDA या फिर INDI? अबकी बार किसकी सरकार चाहते हैं लोग-पढ़ें रिजल्ट

Read more Articles on
Share this article
click me!