
नई दिल्ली। देश में आम चुनाव हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के लिए वोट मांग रहे हैं। उनका दावा है कि बीते 10 वर्षों में दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। आम लोग इस दावे पर क्या विचार रखते हैं यह जानने के लिए एशियानेट न्यूज मेगा मूड ऑफ द नेशन सर्वे में सवाल किए गए।
सर्वे में पूछा गया कि चीन के साथ सीमा मुद्दे (खासकर गलवान की घटना के बाद) से निपटने के नरेंद्र मोदी सरकार के तरीके को आप कैसा मानते हैं? जवाब के लिए तीन विकल्प (अच्छा, संतोषजनक और असंतुष्ट) दिए गए थे। सर्वे में शामिल 65.01% लोगों ने सीमा विवाद को लेकर चीन से निपटने के भारत सरकार के तरीके को अच्छा माना। 13.18% लोगों को यह संतोषजनक लगा। वहीं, 21.80% लोगों ने भारत सरकार के तरीके को पसंद नहीं किया।
दरअसल भारत और चीन के बीच सीमा विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। जून 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसके चलते भारत के 20 सैनिकों की जान गई थी। इस झड़प में बड़ी संख्या में चीनी सैनिक भी मारे गए थे। इस घटना के बाद से चीन के साथ भारत का तनाव बढ़ा हुआ है। सीमा पर दोनों ओर से भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।
56.39% लोगों ने कहा- अच्छी है मोदी सरकार की विदेश नीति
सर्वे में मोदी सरकार की विदेश नीति पर लोगों की राय जानने की कोशिश की गई। पूछा गया कि विदेश नीति संभालने के नरेंद्र मोदी सरकार के तरीके को आप कैसा मानते हैं? जवाब के लिए तीन विकल्प (अच्छा, संतोषजनक और असंतुष्ट) दिए गए। सर्वे में शामिल 56.39% लोगों ने विदेश नीति को अच्छा माना। 15.13% लोगों को यह संतोषजनक लगा। वहीं, 28.48% लोग विदेश नीति संभालने के मोदी सरकार के तरीके से खुश नहीं थे।
यह भी पढ़ें- 2024 Mood of the Nation Survey: NDA या फिर INDI? अबकी बार किसकी सरकार चाहते हैं लोग-पढ़ें रिजल्ट
ग्लोबल ऑर्डर में सुधरी भारत की स्थिति
सर्वे में सवाल किया गया कि क्या पीएम मोदी के नेतृत्व में ग्लोबल ऑर्डर में भारत की स्थिति में सुधार हुआ है? जवाब के लिए तीन विकल्प (हां, नहीं और कह नहीं सकते) दिए गए थे। सर्वे में शामिल 79.24% लोगों ने हां, 17.17% लोगों ने नहीं और 3.59% लोगों ने कह नहीं सकते जवाब दिया।
यह भी पढ़ें- 2024 Mood of the Nation Survey: मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता क्या? पढ़ें जनता की राय
यह भी पढ़ें- 2024 Mood of the Nation Survey: राम मंदिर-डिजिटल इंडिया या फिर...मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या?
यह भी पढ़ें- 2024 Mood of the Nation Survey: PM फेस के लिए नरेंद्र मोदी पहली पसंद, जाने दूसरे नंबर पर कौन?
यह भी पढ़ें- 2024 Mood of the Nation Survey: PM फेस के लिए टॉप पर मोदी, 79% लोगों की राय- फिर बने NDA सरकार
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.