
गुवाहाटी. असम में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को मजुली विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। कांग्रेस ने यहां से अपने पूर्व मंत्री राजीव लोचन पेगु को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने पिछले दिनों 40 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। ज्यों-ज्यों चुनाव की तारीख निकट आ रही है, पार्टियों में उन्माद बढ़ता जा रहा है। सर्बानंद के नामांकन भरने के दौरान कई बड़े नेता मौजूद थे।
यह भी जानें
असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 27 मार्च का वोटिंग होगी। इसमें 47 सीटें हैं। दूसरे चरण में 39 सीटों पर एक अप्रैल का वोट डाले जाएंगे। तीसरे और अंतिम चरण में 40 सीटों के लिए 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। सभी की गिनती अन्य चार राज्यों-पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के साथ 2 मई को होगी।
असम में विधानसभा का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो रहा है। 2016 में हुए चुनाव में भाजपा ने 15 साल से यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस को शिकस्त दी थी। तब भाजपा को 86 सीटें मिली थीं।
यह भी पढ़ें
असम विधानसभा इलेक्शन: अगर भाजपा की सरकार बनी तो सोनोवाल नहीं, फिर कौन होगा CM?
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.