Assembly By-Polls 2023: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग, NDA-I.N.D.I.A की पहली परीक्षा

Published : Sep 05, 2023, 09:39 AM ISTUpdated : Sep 05, 2023, 09:43 AM IST
assembly by polls

सार

देश के कुल छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। केंद्र में नया विपक्षी गठबंधन बनने के बाद एनडीए बनाम इंडिया के बीच यह पहली टक्कर है। 

Assembly By-Election 2023. देश के कुल 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। यह विधानसभा सीटें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगालस झारखंड, केरल और त्रिपुरा की हैं। इनमें से यूपी की घोसी विधानसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है। यह विधानसभा उप चुनाव एनडीए बनाम इंडिया के बीच की पहली बड़ी परीक्षा भी मानी जा रही है।

यूपी की घोसी और उत्तराखंड में बागेश्वर हॉट सीट

उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा और उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा सीट सबसे ज्यादा हॉट मानी जा रही है। घोसी में जहां एनडीए बनाम इंडिया के बीच मुकाबला है, वहीं बागेश्वर में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। इन उपचुनावों के परिणाम 8 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। राजनैतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि यह उपचुनाव काफी हद तक लोकसभा चुनाव 2024 की शुरूआत है क्योंकि लोकसभा के चुनाव भी ज्यादा दूर नहीं हैं।

भाजपा और सपा के बीच घोसी में टक्कर

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा के बीच मुकाबला है। बीजेपी ने यहां से दारासिंह चौहान को टिकट दिया है। वहीं, सपा ने सुधाकर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। यहां की आबादी 7 लाख से उपर है। यह सीट सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर के प्रभुत्व वाली मानी जाती है, जो कि हाल में एनडीए में शामिल हुए हैं। कुल मिलाकर यह सीट लोकसभा चुनाव की यूपी की तस्वीर साफ करने वाली होगी।

इन विधानसभा सीटों पर हो रहे हैं उपचुनाव

यूपी में घोषी विधानसभा सीट, उत्तराखंड में बागेश्वर, केरल में पुडुपल्ली विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल में धुपगुरी विधानसभा सीट, त्रिपुरा में धनपुर और बोक्सानगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है। त्रिपुरा की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा बनाम वाम पार्टियों के बीच टक्कर है। वहीं पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी बनाम टीएमसी के बीच सीधी लड़ाई है। वहीं, झारखंड में डुमरी सीट पर चुनाव जारी हैं।

यह भी पढ़ें

G20 Summit: चाक-चौबंद हुई दिल्ली की सिक्योरिटी, एंबुलेंस-डी वाटरिंग ट्रकों की तैनाती

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान