Bypoll Result 2025: 4 राज्यों में 5 विधानसभा सीटों पर चुनाव के नतीजे आए, आप ने जीते 2 सीट

Published : Jun 23, 2025, 03:41 PM ISTUpdated : Jun 23, 2025, 03:48 PM IST
Counting in West Bengal

सार

Assembly Bypoll Result 2025: चार राज्यों के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट पर जीत मिली। टीएमसी ने भी एक सीट पर बाजी मारी।

Assembly Bypoll Result 2025: चार राज्यों के 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को आए। चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। दो सीटों पर उसके उम्मीदवार जीत गए हैं। वहीं, भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट पर जीत मिली है। एक सीट पर टीएमसी को जीत मिली है।

गुजरात में एक सीट पर भाजपा और एक पर आप को मिली जीत

गुजरात में दो विधानसभा सीटों (कड़ी और विसावदर) पर चुनाव हुए। कड़ी में भाजपा और विसावदर में आप को जीत मिली। कड़ी विधानसभा सीट भाजपा के राजेंद्रकुमार (राजूभाई) दानेश्वर चावड़ा ने जीत ली। उन्होंने कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा को 39452 वोटों के अंतर से हराया। राजेंद्रकुमार को 99742 और रमेशभाई को 60290 वोट मिले। आप के चावड़ा जगदीशभाई गणपतभाई को 3090 वोट मिले। वह तीसरे स्थान पर रहे।

विसावदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आप के गोपाल इटालिया को जीत मिली। उन्होंने 17554 मतों के अंतर से भाजपा के किरीट पटेल को हरा दिया। इटालिया को 75942 और पटेल को 58388 वोट मिले। कांग्रेस के नितिन रानपरिया 5501 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे।

पंजाब उपचुनाव में आप को मिली जीत

पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आप के संजीव अरोड़ा को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10637 वोटों के अंतर से हराया। संजीव को 35179 और भारत भूषण को 24542 वोट मिले। भाजपा के जीवन गुप्ता 20323 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे।

केरल उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत

केरल के निलाम्बुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है। कांग्रेस प्रत्याशी आर्यदान शौकत ने 11077 वोटों के अंतर से CPI (M) के एम. स्वराज को हरा दिया। आर्यदान शौकत को 77737 और एम. स्वराज को 66660 वोट मिले।

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में टीएमसी ने मारी बाजी

पश्चिम बंगाल के कालीगंज विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को जीत मिली है। टीएमसी की अलीफा अहमद ने 49755 वोटों के बड़े अंतर से भाजपा के आशीष घोष को हरा दिया है। अलीफा अहमद को 102179 और आशीष घोष को 52424 वोट मिले। कांग्रेस के काबिल उद्दिन शेख 28262 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान