पश्चिम बंगाल समेत इन पांच राज्यों में किसकी बनेगी सरकार, ओपिनियन पोल में जानें

Published : Feb 27, 2021, 06:08 PM ISTUpdated : Feb 27, 2021, 08:01 PM IST
पश्चिम बंगाल समेत इन पांच राज्यों में किसकी बनेगी सरकार, ओपिनियन पोल में जानें

सार

चुनाव आयोग ने देश के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तरीखों का ऐलान कर दिया है। अब से ठीक एक महीने बाद 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। ऐसे में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुद्दुचेरी में चुनाव से पहले ही सी-वोटर्स का ओपिनियन पोल जारी किया गया है।

नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने देश के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तरीखों का ऐलान कर दिया है। अब से ठीक एक महीने बाद 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। ऐसे में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुद्दुचेरी में चुनाव से पहले ही सी-वोटर्स का ओपिनियन पोल जारी किया गया है, जिसके जरिए पता चलेगा कि पांचों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी।  

असम में सीएम की पहली पसंद कौन?

एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे की मानें तो असम की जनता एक बार फिर सीएम सर्वनंद सोनेवाल को सीएम के तौर पर देखना चाहती हैं। सर्वे में शामिल 44% लोगों ने मुख्यमंत्री के लिए अपनी पहली पसंद सर्वानंद सोनोवाल को बताया। वहीं, दूसरे नंबर पर पूर्व सीएम तरुण गोगोई के बेटे और कांग्रेस नेता गौरव गोगई हैं।

सर्वे में शामिल 26% लोगों को गौरव गोगोई को सीएम पद के लिए पहली पसंद बताया। तीसरे नंबर पर राज्य के वित्त मंत्री हेमंत विस्वा शर्मा हैं, इन्हें 15% लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद के तौर पर चुना। असम में किसे कितनी सीटें? एबीपी न्यूज सी वोटर के ओपिनियन पोल की मानें तो असम में बीजेपी गठबंधन की सत्ता में वापसी को नकार नहीं सकता। आंकड़ों की मानें तो बीजेपी+ के खाते में 68-76 सीटें जा सकती हैं। वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 43-51 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। वहीं, सर्वे में 27% वोट शेयर पाने वाले अन्य के हिस्से 5-10 सीटें आ सकती हैं। असम में विधानसभा की 126 सीटें और सदन में बहुमत के लिए 64 सीटें चाहिए।

ओपिनियन पोल की मानें तो असम में बीजेपी+ के खाते में 42% वोट जाता दिखायी दे रहा है। वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 31% वोट मिल सकता है। असम में अन्य के खाते में 27 प्रतिशत वोट जा सकता है।

बंगाल में मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद कौन ? 

इस अहम सवाल पर 56 फीसदी लोगों ने सीएम ममता बनर्जी को ही मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद बताया। इसके बाद 25 फीसदी लोगों ने दिलीप घोष को अपनी पसंद बताया और मुकुल रॉय को 9 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया। इनके बाद सुजॉन चक्रबर्ती 3%, अधीर रंजन 2%, अभिषेक बनर्जी 2%, शुभेंदु अधिकारी 2% और राजीब बनर्जी 1% लोगों ने सीएम के तौर पर अपनी पसंद माना।

बंगाल चुनाव में सबसे मुख्य मुद्दा क्या है? 

इस सवाल के जवाब में लोगों का कहना है कि बंगाल में सबसे अहम मुद्दा बेरोजगारी का है। 38 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को सबसे अहम मुद्दा माना है। ओपिनियन पोल में पूछे गए इस सवाल पर 17 फीसदी लोगों का मानना था कि सड़क, पानी और बिजली का मुद्दा अहम है। इसके बाद कोरोना को 14 %, भ्रष्टाचार को 12 %, CAA-NRC, घुसपैठ को 8 %, शिक्षा को 5 %, कानून व्यवस्था को 4 % और अन्य को - 2% फीसदी लोगों ने अहम मुद्दा माना है।

तमिलनाडु में किसे कितनी सीटें?

एबीपी न्यूज के सी वोटर के ओपिनियन पोल की मानें तो तमिलनाडु में एआईएडीएमके गठबंधन को 58-66 सीटें मिलने का अनुमान है, तो डीएमके गठबंधन को सत्ता में लौटते हुए दिखाई दे रही है। यहां डीएमके गठबंधन को 154-162 सीटें मिल सकती है। वहीं, अन्य के खाते में 8 सीटें जाने की संभावना है।

केरल में किसे कितनी सीटें?

सीटों के लिहाज से देखें तो ओपिनियन पोल कहता है कि एलडीएफ के खाते में इस बार 83-91 सीटें जा सकती हैं और यूडीएफ को 47-55 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है, जबकि बीजेपी को महज 0-2 सीटें ही मिलती दिख रही हैं। अन्य को भी 0-2 सीटें ही मिलती नजर आ रही हैं। केरल में कुल 140 सीटें हैं।

किसको कितने प्रतिशत वोट?

पुदुचेरी में वोट प्रतिशत की बात की जाए तो ओपिनियन पोल में पता चला है कि बीजेपी+ यानी NDA को 46 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। वहीं, कांग्रेस+ को 36 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। इसके अलावा अन्य को 18 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है।

पुदुचेरी में किसको कितनी सीट?

ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी+ को 17 से 21 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 8 से 12 सीट मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य को 1 से 3 सीट मिलने की संभावना है। ओपिनियन पोल के हिसाब से प्रदेश में NDA की जीत दिख रही है।

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का है ट्रेलर 

पांच राज्यों में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों पर वोटिंग होगी। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का ट्रेलर कहा जा रहा है। क्योंकि 2 मई को आने वाले नतीजे आने वाले कई चुनावों की दशा-दिशा तय करेंगे। इन्हीं पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से सरकार और विपक्ष की अगली रणनीतियां तय होंगी।

पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में होगा चुनाव  

पश्चिम बंगाल में 8 चरण में चुनाव होंगे। असम में तीन चरण में 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। तमिलनाडु, केरल और पुद्दुचेरी में 6 अप्रैल को चुनाव होगा। सारे राज्यों के चुनावी नतीजे 2 मई को आएंगे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली