पाकिस्तानी फौज के काफिलों पर हमला: मारे गए सैनिकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, कई गंभीर रूप से घायल

Published : Oct 16, 2020, 09:17 AM IST
पाकिस्तानी फौज के काफिलों पर हमला: मारे गए सैनिकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, कई गंभीर रूप से घायल

सार

पाकिस्तान में गुरुवार शाम फौज के दो काफिलों को निशाना बनाया गया। हमले में 20 सैनिकों की मौत हो गई। पहला हमला नॉर्थ वजीरिस्तान जबकि दूसरा खैबर पख्तूनख्वा इलाके में किया गया। 

नई दिल्ली. पाकिस्तान में गुरुवार शाम फौज के दो काफिलों को निशाना बनाया गया। हमले में 20 सैनिकों की मौत हो गई। पहला हमला नॉर्थ वजीरिस्तान जबकि दूसरा खैबर पख्तूनख्वा इलाके में किया गया। 

पांच महीने में चौथा हमला
पांच महीने में पाकिस्तानी सैनिकों के काफिले पर यह चौथा हमला है। हमले में अब तक 50 से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। ग्वादर का हमला तो सरकार और सैनिकों के लिए चिंता का बड़ा कारण है। यहां पाकिस्तान और चीन मिलकर पोर्ट बना रहे हैं। यह इलाका बलूचिस्तान और नॉर्थ वजीरिस्तान की सीमा पर है। 

हमले पर फौज ने क्या कहा?
द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी फौज की मीडिया विंग ने सिर्फ नॉर्थ वजीरिस्तान में हुए हमले की जानकारी दी। उनके मुताबिक, यहां हुए हमले में एक अफसर समेत 6 सैनिक मारे गए। हमला राजमक गांव में हुआ। तब सैनिकों की गाड़ियों का काफिला पेट्रोलिंग के बाद कैम्प लौट रहा था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

VIP Culture खत्म या सिर्फ दिखावा? MP में काफिले घटे, जज साइकिल पर लेकिन वायरल वीडियो ने बढ़ाया विवाद
Top 10 Morning News बाजार में तबाही, राजनीति में भूचाल और WHO अलर्ट, क्यों डराने वाला है 13 मई?