त्रिपुरा में कांग्रेस नेताओं पर हमला: कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, विधायक समेत कई गंभीर, कई गाड़ियां आग के हवाले

Published : Aug 12, 2022, 12:20 AM IST
त्रिपुरा में कांग्रेस नेताओं पर हमला: कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, विधायक समेत कई गंभीर, कई गाड़ियां आग के हवाले

सार

कांग्रेस ने रानीर बाजार में एक रैली का आयोजन किया था। रैली खत्म होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सभास्थल से निकल रहे थे। हमले में कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक नेता घायल हो गए हैं। घायलों में कांग्रेस विधायक के अलावा पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं। 

रानीर बाजार। कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन (Sudip Roy Burman), कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष सुशांत चक्रवर्ती (Sushant Chakravorty) समेत पार्टी के एक दर्जन के आसपास लोग त्रिपुरा में हुए एक हमले में घायल हो गए हैं। हमले शिकार कांग्रेसियों में कम से कम चार की हालत गंभीर है। इस हमले में आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है। यह हमला पश्चिमी त्रिपुरा जिले के रानीर बाजार इलाके में हुआ। हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। सभी घायलों को जीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जनसभा से बाहर जाते समय हुआ हमला

कांग्रेस ने रानीर बाजार में एक रैली का आयोजन किया था। रैली खत्म होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सभास्थल से निकल रहे थे। उसी वक्त कुछ अज्ञात हमलावरों ने धावा बोल दिया। इस हमले में कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक नेता घायल हो गए हैं। घायलों में कांग्रेस विधायक के अलावा पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं। 

कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि हमला बीजेपी के लोगों ने कराया है। बीजेपी के लोगों ने रैली के बाद उनके नेताओं पर हमला बोल दिया। कांग्रेसियों ने कहा कि हमले के दौरान कम से कम 12 पार्टी नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। कम से कम आठ वाहनों को आग लगा दी गई। हमने शांतिपूर्ण रैली का आयोजन किया था। 

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी आशीष साहा ने बताया कि हमारे नेता और कार्यकर्ता उस समय हमले की चपेट में आ गए जब सीआरपीएफ के जवान हमें सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी का कानूनी प्रकोष्ठ शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा।

क्या कहा पुलिस ने?

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को पश्चिम त्रिपुरा जिले के रानीर बाजार इलाके में अज्ञात बदमाशों के एक समूह ने उन पर हमला किया। इस हमले में विधायक सुदीप रॉय बर्मन और पार्टी की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष सुशांत चक्रवर्ती सहित कम से कम चार कांग्रेस नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि सुदीप रॉय बर्मन, सुशांत चक्रवर्ती व एक अन्य नेता सुमना साहा का इलाज जीबीपी अस्पताल में चल रहा है। वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी कहा कि इस मामले में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:

Har Ghar Tiranga: तस्वीरों में देखिए कैसे बच्चों में रम गए मोदी, सबको अपने हाथों से दिया तिरंगा

नीतीश कुमार को समर्थन देने के बाद तेजस्वी का बड़ा आरोप- गठबंधन वाली पार्टी को खत्म कर देती है BJP

जेपी के चेलों की फिर एकसाथ आने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है, यूं ही नीतीश-लालू की पार्टी की नहीं बढ़ी नजदीकियां

बिहार में नीतीश कुमार व बीजेपी में सबकुछ खत्म? 10 फैक्ट्स क्यों जेडीयू ने एनडीए को छोड़ने का बनाया मन

क्या नीतीश कुमार की JDU छोड़ेगी NDA का साथ? या महाराष्ट्र जैसे हालत की आशंका से बुलाई मीटिंग

NDA में दरार! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू ने किया ऐलान-मोदी कैबिनेट का हिस्सा नहीं होंगे

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा