कॉलेज जा रही युवती पर हमलावरों ने फेंका तेजाब, बुरी तरह झुलसी

महाराष्ट्र के गोंडिया इलाके की है। जहां, कॉलेज जा रही 20 वर्षीय युवती के ऊपर दो अज्ञात हमलावरों ने तेजाब फेंक दिया है। जिसके बाद युवती गंभीर रूप से झुलस गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 19, 2019 5:01 AM IST

मुंबई. महिलाओं के खिलाफ घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक लगातार महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला महाराष्ट्र के गोंडिया इलाके की है। जहां, कॉलेज जा रही 20 वर्षीय युवती के ऊपर दो अज्ञात हमलावरों ने तेजाब फेंक दिया है। जिसके बाद युवती गंभीर रूप से झुलस गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

इंजीनियरिंग की है छात्रा 

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती नागपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा है और जिस समय वारदात हुई वह अपने कॉलेज जा रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया और अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि ‌जिस दौरान वह कॉलेज जा रही थी दो युवक अचानक मोटरसाइकिल पर आए और उस पर कुछ फेंका। थोड़ी ही देर में उसके शरीर में तेज जलन होने लगी। जब तक वह कुछ समझ पाती दोनों आरोपी फरार हो गए। बाद में उसकी हालत खराब हो गई और वह वहीं पर गिर पड़ी। स्‍थानीय लोगों ने उसकी मदद की और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

परिजनों को दी गई सूचना 

बताया जा रहा कि युवती का कुछ दिनों से दो युवक पीछा कर रहे थे। हालांकि इस संबंध में युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी या नहीं इसकी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वारदात की सूचना युवती के परिजन को दे दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Share this article
click me!