
Ayodhya Ram Mandir. अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी है। देश भर से साधू संत, गणमान्य नागरिक, उद्योगपति, स्पोर्ट्समैन, बॉलीवुड की हस्तियां अयोध्या पहुंचना शुरू हो गए हैं। ऐसे में राम मंदिर के बाहर का नजारा देखते ही बन रहा है। वीडियो में पहली बार मंदिर परिसर के बाहर का पूरा नजारा दिखाई दे रहा है। यह वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे और मुंह से बरबस ही निकलेगा जय श्रीराम।
भव्य तरीके से मंदिर को सजाया गया
अयोध्या श्रीराम मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। बाहर फूलों से पूरे मंदिर को मानों ढंक सा दिया गया है। यहां पहुंचने वाले लोग जब यह नाजारा देख रहे हैं और राजा रामचंद्र की जय बोल रहे हैं। लोग मंदिर का पूरा परिसर देखकर आह्लादित हैं और चारों तरफ घूम घूमकर मंदिर का अवलोकन कर रहे हैं। कई लोग यहां वीडियो भी बनाते दिख रहे हैं।
हनुमान जी फूल बरसा रहे
वीडियो में देखा जा सकता है कि अयोध्या में एंट्री के लिए मुख्य गेट बना हुआ है। यहां जब साधू संत आने लगे तो बानर राज ने फूल बरसाने शुरू कर दिए। यह अलौकिक दृश्य देखकर लोगों ने मन ही मन भगवान राम को याद किया और हनुमान जी के जयकारे लगाए। यह वीडियो अपने आप में राम मंदिर रहस्य को उजागर करता है।
22 जनवरी को हो रही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा
इधर अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी नजदीक आ गई है और दोपहर 12 बजे से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई दिग्गज इस कार्यक्रम में साक्षी बन रहे हैं। अयोध्या को दुल्हन की तरह से सजाया गया है। पूरे भारत में मंदिरों को सजाया जा रहा है और 22 जनवरी की शाम दीप प्रज्जवलन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें
Watch Video: अयोध्या में जब साधु-संतों का हुआ आगमन तो हनुमान जी ने कैसे बरसाए फूल
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.