
AZAMGARH Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने यूपी की आजमगढ़ सीट पर भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav, Nirahua) को कैंडीडेट बनाया, जबकि सपा ने धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) और बसपा ने Mashhod Sabeeha Ansari को टिकट दिया है। धर्मेंद्र यादव यहां से लीड कर रहे हैं। उपचुनाव में बीजेपी का झंडा फहराने वाले दिनेश लाल निरहुआ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से हार गए हैं। अब तक उन्हें 353686 वोट मिले हैं, बीजेपी के दिनेश लाल 'निरहुआ' को 235750 वोट मिले है। आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को जीत मिली है। उन्होंने भाजपा के दिनेश लाल यादव को 161035 मतों से हराया है। इस जीत से उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर ढ़ोल बजाए और मिठाइयां बांटी।
आजमगढ़ लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2019 में आजमगढ़ चुनाव जीता था
- अखिलेश यादव ने 2019 में 37 करोड़ रु. की प्रॉपर्टी घोषित की थी
- 2014 आजमगढ़ सीट दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह यादव की थी
- मुलायम सिंह यादव को 2014 के चुनाव में 340306 वोट मिले थे
- बीजेपी नेता रमाकांत यादव ने 2009 में आजमगढ़ सीट जीता
- 2009 में 10वीं पास रमाकांत यादव के पास 2 करोड़ की प्रॉपर्टी थी
- बसपा नेता रमाकांत यादव ने 2004 में आजमगढ़ चुनाव जीता
- रमाकांत यादव ने 2004 में 1 करोड़ रु. की दौलत शो की थी
नोटः लोकसभा इलेक्शन 2019 में आज़मगढ़ सीट पर कुल 1789168 वोटर थे, जबकि 2014 में यह संख्या 1703121 थी। सपा उम्मीदवार अखिलेश यादव 2019 में आजमगढ़ सीट पर 621578 वोट पाकर सांसद बने। उन्होंने भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ को 259874 वोट से हराया था। दिनेश लाल को 361704 वोट मिला था। वहीं, 2014 के चुनाव में आज़मगढ़ की जनता ने सपा उम्मीदवार मुलायम सिंह को अपना नेता चुना था। उन्होंने 340306 वोट पाकर बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत यादव (277102 वोट) को हराया था।
पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.