Baba Chaitanyananda: पूरी रात अपने सेल में घूमता रहा चैतन्यानंद, बेचैन और चिड़चिड़ाता रहा बाबा, ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों पर....

Published : Oct 05, 2025, 03:27 PM IST
Baba Chaitnanyanad

सार

Baba Chaitanyananda: बाबा चैतन्यानंद अब तिहाड़ जेल में बंद है। पहली रात की तरह ही वह शनिवार को भी काफी परेशान और बेचैन रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नींद न आने की वजह से उन्होंने ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों पर भी चिल्लाया।

Baba Chaitanyananda: बाबा चैतन्यानंद अब तिहाड़ जेल में हैं। शनिवार को यह उनकी जेल में दूसरी रात थी। पहली रात की तरह ही वह शनिवार को भी काफी बेचैन दिखे और उन्हें नींद नहीं आई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बाबा पूरी रात अपने सेल में घूमते रहे और नींद न आने की वजह से ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों पर भी चिल्लाते रहे। जेल में दो दिन बिताने के बाद वह काफी चिड़चिड़े और थके हुए नजर आ रहे हैं, और उनके चेहरे की रंगत भी उड़ चुकी है।

जेल के नियमों को मानने को तैयार नहीं है बाबा चैतन्यानंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा चैतन्यानंद जेल के नियमों को मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने अपने वकील की मदद से जेल में खुद के लिए आरामदायक सुविधाओं की मांग की, लेकिन तिहाड़ में उनकी कोई भी मांग पूरी नहीं हुई। उन्हें आम कैदियों की तरह ही रहना पड़ रहा है और उनकी हर गतिविधि पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है। अदालत में भी बाबा के नखरे कम नहीं थे। जब उन्हें अदालत में पेश किया गया, तो उन्होंने अपनी सुविधा और सुविधाओं की लंबी मांग सूची अदालत के सामने रखी। उनके वकील ने न्यायिक हिरासत में कपड़े, दवाइयां, किताबें और संन्यासी खाने की मांग की थी।

तिहाड़ जेल के नंबर 4 में बंद है चैतन्यानंद

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को तिहाड़ जेल के नंबर 4 में रखा गया है। यह वार्ड फर्स्ट टाइमर अपराधियों के लिए है, जहां हर तरह के आरोपी बंद होते हैं। उनके पुलिस रिमांड के बाद उन्हें जेल में भेजा गया और अब उन्हें उसी वार्ड में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: Darjeeling Bridge Collapse: दार्जिलिंग में भारी बारिश से तबाही, भूस्खलन में 14 की मौत, कई लोग लापता

17 छात्राओं ने बाबा पर लगाए थे आरोप

दिल्ली का श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर सुर्खियों में है। करीब दो महीने पहले कुछ छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इनमें से 17 छात्राओं ने उन पर यौन उत्पीड़न करने, अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने, डराने और जबरन छूने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!