बाला साहेब के सबसे छोटे बेटे हैं उद्धव ठाकरे, एक बेटा मुख्यमंत्री तो दूसरा जी रहा गुमनामी की जिंदगी

Published : Nov 28, 2019, 04:53 PM ISTUpdated : Nov 28, 2019, 05:45 PM IST
बाला साहेब के सबसे छोटे बेटे हैं उद्धव ठाकरे, एक बेटा मुख्यमंत्री तो दूसरा जी रहा गुमनामी की जिंदगी

सार

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री होंगे। 1966 में बाला साहेब ठाकरे ने शिवसेना की नींव रखी थी, लेकिन इस बार के चुनाव से पहले उनके परिवार के किसी सदस्य ने चुनाव नहीं लड़ा था।

मुंबई. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री होंगे। 1966 में बाला साहेब ठाकरे ने शिवसेना की नींव रखी थी, लेकिन इस बार के चुनाव से पहले उनके परिवार के किसी सदस्य ने चुनाव नहीं लड़ा था। लेकिन इस बार आदित्य ठाकरे वर्ली से विधायक चुने गए। उद्धव ठाकरे भी पहले सदस्य हैं, जो मुख्यमंत्री बनेंगे। इस मौके पर हम बालासाहेब के परिवार के बारे में बता रहे हैं।


                                                    बाला साहेब ठाकरे पत्नी और तीनों बेटों के परिवार के साथ।

उद्धव ठाकरे: 

उद्धव बालासाहेब ठाकरे के सबसे छोटे बेटे हैं। बालासाहेब की राजनीतिक विरासत को उद्धव ने ही संभाला।  उद्धव का जन्म 27 जुलाई 1960 को हुआ। उन्होंने जेजे कॉलेज ऑफ आर्ट्स से ग्रेजुएट किया है। उद्धव लेखक भी हैं। एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं, कई प्रदर्शनी में उनकी तस्वीरें भी लग चुकी हैं। उद्धव 2003 में शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए थे। बाला साहेब ठाकरे ने उन्हें 2004 में पार्टी की कमान सौंपी।

- उद्धव ठाकरे की शादी रश्मि ठाकरे से हुई है। रश्मि रश्मि ठाकरे का जन्म दोम्बिवली के एक मध्यम परिवार में हुआ था। 1980 में उन्होंने ग्रेजुएशन किया। रश्मि के पिता माधव पटनाकर एक बिजनेसमैन हैं। रश्मि ठाकरे परिवार को साथ लेकर चलने वालीं मानी जाती हैं। 

- उद्धव और रश्मि के दो बेटे हैं। आदित्य और तेजस। आदित्य पिता की तरह ही सक्रिय राजनीति में हैं। चुनाव से पहले उन्हें शिवसेना ने बतौर मुख्यमंत्री पेश किया था। आदित्य ने वर्ली से चुनाव जीता है। हालांकि, एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन के बाद उनके नाम पर रजामंदि नहीं हुई, इसके बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नाम पर सभी राजी हुए। वहीं, तेजस अभी राजनीति और शोहरत से दूर हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क में पढ़ाई की है। हालांकि, वे कभी कभार रैलियों में नजर आते हैं। महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में सांप की एक नई प्रजाति खोजी गई थी। इसमें तेजस का अहम योगदान था, इसलिए इस सांप का नाम 'ठाकरे कैट स्नेक' रखा गया।

जय देव ठाकरे: 

बाल ठाकरे के दूसरे बेटे जयदेव हैं। उन्होंने तीन शादियां की हैं। पहली शादी जयश्री कालेकर, दूसरी स्मिता ठाकरे से की। लेकिन दोनों शादियां टूट गईं। इसके बाद जयदेव ने  अनुराधा से की और मातोश्री से बाहर रहने लगे। स्मिता से छोड़ तीसरी शादी करना बालासाहेब को सही नहीं लगा। इसी वजह से दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं। स्मिता कई बॉलीवुड फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं। वे बॉलीवुड पार्टीज में अक्सर नजर आती हैं। जय देव ठाकरे के चार बच्चे हैं। जयदीप, राहुल, एश्वर्य और माधुरी। जयदेव लाइम लाइट से दूर हैं, वे बालासाहेब के निधन के वक्त नजर आए थे। बाला साहेब की वसीयत के बाद हुए विवाद के बाद भी वे चर्चा में आए थे। 

बिंदुमाधव ठाकरे: 

बिंदुमाधव ठाकरे बालासाहेब के सबसे बड़े बेटे थे। उनका 1996 में पत्नी माधवी के साथ एक एक्सीडेंट में निधन हो गया था। बिंदु माधव ने भी राजनीति के प्रति अपना लगाव नहीं दिखाया। उन्होने अपनी वीडियो कंपनी शुरू की थी। उन्होंने 'अग्निसाक्षी' फिल्म भी बनाई थी। बिंदु के निधन के बाद ही उद्धव ठाकरे सक्रिय राजनीति में आए थे। बिंदु ठाकरे को एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम निहार और बेटी का नाम नेहा है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Paschim Medinipur: 'लक्ष्मी मां को कंजूस बना दिया, गुंड़े अभी सरेंडर कर दें वरना...' Himanta Biswa Sarma
'बस एक बार बचा लो भगवान..' 4 घंटे हवा में चक्कर लगाती रही फ्लाइट, फूट-फूटकर रोती महिला का VIRAL VIDEO