कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश, धर्म के आधार पर नफरत फैलाने का लगा आरोप

Published : Oct 17, 2020, 01:32 PM ISTUpdated : Oct 17, 2020, 02:39 PM IST
कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश, धर्म के आधार पर नफरत फैलाने का लगा आरोप

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मुसीबत बढ़ सकती हैं। मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। दरअसल, कंगना पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप लगा है। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने को कहा है। 

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मुसीबत बढ़ सकती हैं। मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। दरअसल, कंगना पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप लगा है। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने को कहा है। 

 महोम्मद साहिल अशरफ अली सैय्य नाम के एक शख्स ने कंगना के खिलाफ मुंबई की बांद्रा कोर्ट में शिकायकत दर्ज की थी। इसमें आरोप लगाया था कि कंगना अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड में हिंदू-मुस्लिम समुदाय में झगड़ा कराने की कोशिश करती हैं। आरोप है कि कंगना दोनों समुदायों के खिलाफ नफरत को बढ़ावा देती हैं। इस शिकायत पर ही कोर्ट ने कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। 

साहिल अशरफ ने अपनी अर्जी में कहा, कंगना ने बहुत ही आपत्तिजनक ट्वीट किए हैं, ये न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को, बल्कि इंडस्ट्री के कई कलीग्स की भावनाओं को भी आहत करते हैं। 



क्या होगी कंगना की गिरफ्तारी? 
शख्स ने सबूत के तौर पर कोर्ट में कई ट्वीट भी सामने रखे। एफआईआर के बाद कंगना को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। अगर कंगना के खिलाफ सबूत मिलते हैं तो उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। 

कर्नाटक में भी दर्ज हुआ था केस
इससे पहले कंगना के खिलाफ कर्नाटक के तुमकुर में क्याथासांद्रा थाने में केस दर्ज हुआ था। उन पर किसानों का अपमान करने का आरोप लगा था। शिकायत दर्ज करने वाले वकील एल रमेश नाइक ने आरोप लगाया है कि उन्होंने खेती से जुड़े बिलों का विरोध कर रहे किसानों को आतंकवादी कहकर कंगना ने उनका अपमान किया है।

पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं कंगना
कंगना पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत केस और ड्रग्स को लेकर बॉलीवुड और महाराष्ट्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी दौरान बीएमसी ने उनके दफ्तर में भी तोड़फोड़ की थी। यह मामला अभी हाईकोर्ट में चल रहा है। कंगना लगातार महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना पर निशाना साध रही हैं। उन्हें केंद्र की ओर से वाई प्लस सिक्योरिटी भी दी गई थी। 

थलाइवी में नजर आएंगी कंगना
कंगना बहुत जल्द फिल्म 'थलाइवी' में दिखाई देने वाली हैं। ये फिल्म जयललिता की बायोपिक फिल्म है। इस फिल्म में कंगना ने जयललिता का किरदार निभाया है। 

PREV

Recommended Stories

हुमायूं कबीर कौन, जिन्होंने बाबरी मस्जिद के लिए इकट्ठा किया करोड़ों का चंदा
Indigo Crisis Day 7: इंडिगो ने दिया ₹827 करोड़ का रिफंड, यात्रियों को लौटाए 4500 बैग