कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनें बसवराज बोम्मई: टाटा ग्रुप के इंजीनियर से सीएम बनने तक का सफर

Published : Jul 27, 2021, 09:06 PM ISTUpdated : Jul 27, 2021, 10:15 PM IST
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनें बसवराज बोम्मई: टाटा ग्रुप के इंजीनियर से सीएम बनने तक का सफर

सार

2008 में विधानसभा में पहुंचने के बाद जल संसाधन मंत्री बनाए गए। 2019 में सहकारिता मंत्री बनें। येदियुरप्पा सरकार के इस कार्यकाल में वह कानून व संसदीय कार्य विभाग संभालने के बाद वर्तमान में गृह मंत्रालय संभाल रहे थे। 

बेंगलुरू। कर्नाटक को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बसवराज एस.बोम्मई (Basavaraj S.Bommai) राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में बोम्मई को नया मुख्यमंत्री चुना गया। बसवराज बोम्मई राज्य के 11वें मुख्यमंत्री एसआर बोम्मई (S.R.Bommai) के पुत्र हैं।

यह भी पढ़ें: बसवराज बोम्मई कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे

पेश से मेकैनिकल इंजीनियर हैं बसवराज बोम्मई

62 वर्षीय बसवराज बोम्मई कर्नाटक के बड़े राजनीतिक परिवार से हैं। राजनीति उनको विरासत में मिली है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने कृषि और उद्योग के क्षेत्र में काम किया। राज्य की सिंचाई व्यवस्था को सुधारने में बसवराज बोम्मई का बड़ा योगदान रहा है। राज्य के हवेरी जिला में जल बचाने के लिए पूर्णरूप से पाइप से सिंचाई प्रोजेक्ट को लागू कराने का श्रेय बसवराज बोम्मई को ही जाता है। बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने अपने करियर की शुरूआत टाटा ग्रुप (tata group) से की थी।

यह भी पढ़ें: येदियुरप्पा का इस्तीफाः बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या कर्नाटक कांग्रेस को गोल्डन चांस

1998 में पहली बार बने थे एमएलसी

बसवराज बोम्मई की राजनीतिक शुरूआत जनता दल (Janta Dal) से हुई। जनता दल से वह पहली बार 1998 में कर्नाटक विधान परिषद (Karnataka Legislative Assembly) का सदस्य चुने गए थे। इसके बाद वह 2004 में भी विधान परिषद में रहे। जनता दल का बिघटन होने के बाद वह जनता दल यू (JDU) में रहे। लेकिन फरवरी 2008 में वह जदयू को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले लिए। भारतीय जनता पार्टी से बसवराज 2008 का विधानसभा चुनाव शिगगांव (Shiggaon) से लड़े और विजयी हुई। विधानसभा में पहुंचने के बाद जल संसाधन मंत्री बनाए गए। 2019 में सहकारिता मंत्री बनें। येदियुरप्पा सरकार के इस कार्यकाल में वह कानून व संसदीय कार्य विभाग संभालने के बाद वर्तमान में गृह मंत्रालय संभाल रहे थे। 

एसआर बोम्मई कर्नाटक के रह चुके हैं मुख्यमंत्री

उनके पिता एसआर बोम्मई राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। एसआर बोम्मई कर्नाटक के बड़े नेताओं में शुमार रहे हैं। राज्य के 11 वें मुख्यमंत्री होने के बाद वह 1990 में जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें। एसआर बोम्मई 1996 तक जनता दल के अध्यक्ष रहे। 

यह भी पढ़ें: 

PREV

Recommended Stories

IndiGo Crisis: 9वें दिन चेयरमैन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये हमारी चूक, माफ कर दीजिए'
SIR Deadline: यूपी-बंगाल समेत कई राज्यों में बढ़ सकती है डेडलाइन, आज बड़ा फैसला