कांग्रेस ने BBC की मोदी पर डॉक्यूमेंट्री की केरल में की स्क्रीनिंग, भारत सरकार ने प्रोपगैंड़ा बताकर किया है बैन

Published : Jan 26, 2023, 08:43 PM IST
Gujarat riots

सार

केंद्र सरकार ने पीएम मोदी पर बनाई गई बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को प्रोपगैंडा करार देते हुए इसे झूठा और प्रचार के लिए प्रेरित किया जाना बताया गया है।

BBC documentary: बीबीसी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में बवाल तो बढ़ा ही है, बीजेपी के विरोधी दलों द्वारा शासित प्रदेशों में भी बैन के बावजूद डॉक्यूमेंट्री की सार्वजनिक स्क्रीनिंग हो रही है। गुरुवार को केरल में कांग्रेस ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग कराई। हालांकि, राज्य में कांग्रेस विपक्ष में है लेकिन सत्तारूढ़ वामदलों ने भी केंद्र सरकार के बैन से नाराजगी जताते हुए डॉक्यूमेंट्री देखे जाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। दरअसल, केंद्र सरकार ने पीएम मोदी पर बनाई गई बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को प्रोपगैंडा करार देते हुए इसे झूठा और प्रचार के लिए प्रेरित किया जाना बताया गया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?