
Chinnaswamy stadium Stampede: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार शाम को मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हुए हैं। यहां RCB (Royal Challengers Bangalore) के आईपीएल 2025 जीतने का जश्न मनाया गया। इसी दौरान स्टेडियम में घुसने के लिए मची आपाधापी में भगदड़ मच गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने X पर पोस्ट किया, "बेंगलुरू में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हो जाएं।"
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगदड़ को लेकर X पर पोस्ट किया, "आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मचा भगदड़ दिल दहला देने वाला है। उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस दुख की घड़ी में बेंगलुरु के लोगों के साथ खड़ा हूं। कर्नाटक सरकार को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान करनी चाहिए। यह त्रासदी एक दर्दनाक याद दिलाती है। कोई भी जश्न इंसान की जान के लायक नहीं है। सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए हर सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जानी चाहिए। उसे सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। जीवन हमेशा पहले आना चाहिए।"
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.