कपड़े उतरवाकर महिलाओं का इलाज करता था यह डॉक्टर, फोन देख चौके पुलिस अधिकारी, भर रखे थे 50 गंदे वीडियो

Published : Mar 16, 2023, 09:56 AM ISTUpdated : Mar 16, 2023, 10:18 AM IST
acupuncture

सार

बेंगलुरु पुलिस ने महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में एक एक्यूपंक्चर थेरेपिस्ट को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल फोन से 50 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं।

बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने एक ऐसे एक्यूपंक्चर थेरेपिस्ट को गिरफ्तार किया था जो इलाज कराने आई महिलाओं को कपड़े उतरवाता था। वह महिलाओं से नग्न होने के लिए कहता फिर इलाज करता। इस दौरान वह चोरी-चोरी वीडियो भी बना लेता था। केस दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके मोबाइल फोन की जांच की। पुलिस अधिकारी यह देख चौक गए कि आरोपी के फोन में 50 आपत्तिजनक वीडियो हैं।

महिला मरीज का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार हुए एक्यूपंक्चर थेरेपिस्ट का नाम वेंकटरमन उर्फ वेंकट है। उसकी उम्र 57 साल है। वह मथिकेरे में अपना क्लिनिक चलाता था। उसे बेंगलुरु पुलिस के सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उसके मोबाइल फोन से 50 वीडियो बरामद किए हैं। ये वीडियो उसके क्लिनिक पर इलाज कराने आने वाली महिलाओं के हैं। 

13 साल की बच्ची की मां ने की थी शिकायत
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार वेंकट कपड़े उतरवाकर महिलाओं का इलाज करता था। इस दौरान वह वीडियो बना लेता था। फॉरेंसिक लैब टीम ने उसके दो मोबाइल फोन से 50 वीडियो क्लिप प्राप्त किए हैं। ये वीडियो 2 से 12 मिनट तक के हैं। वेंकट को एक 13 साल की बच्ची की मां की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था।

इलाज के लिए वह महिला वेंकट के क्लिनिक पर गई थी। उसने महिला से कहा था कि अपने कपड़े उतार दो। यह इलाज के लिए जरूरी है। महिला कपड़े उतारने के लिए तैयार नहीं हुई तो वेंकट ने उसे एक दूसरी 41 साल की महिला की वीडियो दिखाई। इसमें वह महिला नग्न थी और वेंकट के क्लिनिक में इलाज करा रही थी।

पुलिस ने कोर्ट में पेश ही 130 पन्नों की चार्जशीट
वेंकट इलाज कराने आने वाली महिलाओं के नग्न वीडियो बनाता है इस बात से वह महिला हैरान रह गई थी। उसने उस महिला से संपर्क किया, जिसका वीडियो वेंकट ने दिखाया था। महिला ने उसे घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और वेंकट के क्लिनिक में इलाज कराने जाने वाली अन्य महिलाओं को भी सूचना दी।

यह भी पढ़ें- PM मोदी को मिल सकता है नोबेल शांति पुरस्कार, समिति के उपनेता ने बताया सबसे बड़ा दावेदार

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने वेंकट को आंध्र प्रदेश में उनके गृहनगर गूटी से गिरफ्तार किया था। उसने कई बार फर्जी दुर्घटना कर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में 130 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। इसमें 23 गवाहों के बयान हैं।

यह भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती ने की नवग्रह मंदिर में पूजा, बीजेपी नेता ने कहा- वोट पाने के लिए कर रहीं चालबाजी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?