
Father killed Son in Bengaluru: कर्नाटक में एक पिता ने अपने बेटे की मामूली बात के लिए गुस्सा होकर गोली मारकर हत्या कर दी। शराबी पिता, अपने बेटे से शराब खरीदने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। बेटे ने पैसा देने से इनकार कर दिया तो उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता सुरेश को अरेस्ट कर लिया है। घटना कामाक्षीपाल्या पुलिस क्षेत्र की है।
क्या है पूरा मामला?
कर्नाटक के कामाक्षीपाल्या पुलिस सीमा के कारेकल्लू में 58 वर्षीय सुरेश अपने बेटे नार्थन बोपन्ना व अन्य परिजन के साथ रह रहा था। सुरेश एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी में गनमैन के रूप में कार्यरत था लेकिन छह महीना पहले उसकी नौकरी छोड़ दी थी। सुरेश शराब पीने का आदी था। आय का कोई स्रोत नहीं होने की वजह से वह अपने बेटे से शराब के पैसे लिया करता था। आए दिन पिता-पुत्र के बीच शराब को लेकर झगड़ा होता रहता था। गुरुवार को सुरेश ने अपने 35 वर्षीय बेटे बोपन्ना से शराब लेने के पैसे मांगे। लेकिन बोपन्ना ने पैसे के लिए इनकार कर दिया। बोपन्ना को सुरेश ने पैसों के लिए इनकार किया तो उसने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। कुछ मिनटों में सुरेश ने कमरे में रखे लाइसेंसी गन को उठाया और खिड़की से सीधे बोपन्ना पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद बोपन्ना ने घायलावस्था में ही अपनी बहन को फोन किया। बोपन्ना को उसके रिश्तेदारों ने अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने सुरेश को किया अरेस्ट
पुलिस ने आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। कामाक्षीपाल्या पुलिस ने बताया कि सुरेश अपने बेटे नार्थन बोपन्ना से शराब के लिए पैसे की मांग को लेकर अक्सर झगड़ा करता था। यह परिवार कोडागु जिले के मडिकेरी का रहने वाला है। गुरुवार की शाम इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। जब बोपन्ना ने अपने पिता को पैसों के लिए परेशान करना जारी रखा तो गुस्साए बोपन्ना ने उन्हें जबरन एक कमरे में बंद कर दिया। कुछ ही मिनटों में सुरेश ने खिड़की से बोपन्ना के सीने में गोली मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.