
Bengaluru Crime: भारत की साइबर सिटी कहे जाने वाले बेंगलुरु में एक महिला के साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया। घटना तीन दिन पहले अनेकल क्षेत्र के डोड्डानगामंगला के साई लेआउट में घटी। यहां एक 35 साल की महिला के साथ उसके दोस्त के घर पर चार लोगों ने बलात्कार किया और लूटपाट की।
पीड़ित महिला सोमवार देर रात अपनी दोस्त के घर गई थी। वे दोनों घर में मौजूद थे तभी चार लोग जबरदस्ती घुस आए। महिला के अनुसार, पहले तीन लोगों ने दरवाजा खटखटाया। जब उसकी दोस्त ने दरवाजा खोला तो वे अंदर घुस आए और धमकी दी कि वे देह व्यापार में शामिल होने का झूठा आरोप लगाकर उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाएंगे।
इसके बाद चारों बदमाशों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। उनके साथ आए एक पुरुष मित्र पर हमला किया। उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की थी। हमले के दौरान अपराधियों ने महिला को धमकियां दीं, पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी।
इसके बाद आरोपियों ने पैसे की मांग की। महिला को उसके दोस्त के खाते से 13 हजार रुपए ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। अपराधियों ने इस पैसे को एक सट्टेबाजी ऐप खाते में जमा कर दिया। आरोपियों ने महिला और उसकी सहेली के मोबाइल फोन छीन लिए। घर से कीमती सामान लूट लिया। एक रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और एक एलईडी टीवी ले गए। उन लोगों ने लूटे गए सामान ले जाने के लिए सामान ढोने वाली छोटी गाड़ी बुलाई थी।
साई लेआउट इलाके के परप्पना अग्रहारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान शशि कुमार, केंचे गौड़ा, रघु और मदेश के रूप में हुई है। इनकी उम्र 20 साल के आसपास है। गिरफ्तार किए गए तीन लोग एक बायोफार्मास्युटिकल कंपनी में काम करते हैं। एक होटल में सहायक के रूप में काम करता है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.