बेंगलुरु: सिर्फ एक शक और लिव इन पार्टनर को प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर प्रेमी ने दे दी मौत

Published : Aug 28, 2023, 11:43 AM ISTUpdated : Aug 28, 2023, 02:33 PM IST
Kerala man kills live-in partner

सार

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। महिला जिस प्रेशर कुकर से अपने प्रेमी के लिए खाना बनाती थी उसे पीट-पीटकर प्रेमी ने उसे मार डाला। 

बेंगलुरु। 24 साल की देवा नाम की महिला जिस प्रेशर कुकर में रोज अपने प्रेमी और लिव इन पार्टनर के लिए खाना पकाती थी उसे पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारा कोई और नहीं, उसका प्रेमी ही था। प्रेमी को शक था कि देवा उसे धोखा दे रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

देवा मूल रूप से केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली थी। वह केरल के ही कोल्लम के वैष्णव के साथ लिव-इन पार्टनर के रूप में रहती थी। दोनों दो साल से एक अपार्टमेंट के किराये के फ्लैट में रह रहे थे। बेंगलुरु पुलिस ने हत्या के आरोपी वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बेगुर के माइको लेआउट में हुई थी।

दोनों के बीच अक्सर होता था झगड़ा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वैष्णव ने देवा को प्रेशर कूकर से तब तक मारा जब तक कि उसकी सांसे थम नहीं गईं। दोनों एक कॉलेज में पढ़ते थे। वे सेल्स और मार्केटिंग सेक्टर में काम करते थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने कहा कि उनमें से किसी ने भी पहले एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

यह भी पढ़ें- 5 घंटे में 2 छात्रों ने किया सुसाइड, कोटा के कलेक्टर का सबसे बड़ा आदेश- अब संडे को NO टेस्ट-NO पढ़ाई!

वैष्णव को शक था देवा दे रही धोखा

दक्षिण बेंगलुरु के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सीके बाबा ने बताया कि वैष्णव को शक था कि देवा उसे धोखा दे रही है। इस बात को लेकर दोनों की लड़ाई होती थी। रविवार को इसी मुद्दे पर झगड़ा हुआ। इस दौरान वैष्णव ने कुकर से पीट-पीटकर महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद वैष्णव मौके से फरार हो गया था। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पति ने BJP नेत्री सना खान को Sextortion के धंधे में धकेला, मां ने किए चौंकाने वाले खुलासे

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत की पहली Bullet Train का लुक आया सामने, देखकर लोग बोले- जापान जैसी स्पीड!
इस मशहूर टीचर का था NEET UG 2026 Paper Leak में बड़ा हाथ? CBI ने खोली परतें