बेंगलुरु की महिला ने बताई खौफनाक आपबीती, बीच सड़क पर मिली रेप की धमकी

Published : Sep 13, 2024, 09:38 PM IST
Woman rape threats in Bengaluru

सार

बेंगलुरु में एक महिला को बीच सड़क पर एक युवक ने रेप और हत्या की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन आरोपी युवक अभी फरार है।

बेंगलुरु। भारत की सिलिकॉन वैली कही जाने वाली बेंगलुरु महिलाओं के लिए कितनी सुरक्षित है इसकी बानगी एक महिला के साथ बीच सड़क पर हुई घटना से दिखती है। महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने साथ हुई भयानक घटना की जानकारी दी है। उसे एक आदमी ने खुलेआम रेप करने और मार डालने की धमकी दी। उसन महिला की मां को 'वेश्या' कहा।

ऑटो में बैठे युवक ने महिला को दी गालियां

रेडिट पोस्ट में महिला ने कहा, "आज मैं काथरीगुप्पे रोड पर गाड़ी चला रही थी। एक ऑटो बाईं ओर से दाईं ओर तेजी से आया और लगभग दो कारों से टकरा गया, जिससे दोनों कारों में टक्कर हो गई। मैं बस हॉर्न बजा सकती थी और फिर उसके पास से निकल सकती थी। ऑटो में बैठा ड्राइवर चुप रहा। उसे पता था कि वह पागलों की तरह गाड़ी चला रहा है। ऑटो में एक युवक था। सिग्नल रेड होने पर वह मेरे पास आया। उसने मुझे, मेरी मां और मेरे पूरे परिवार को गालियां दीं। उसने हम दोनों को वेश्या कहा।"

 

 

महिला ने बताया, "वह 21-22 साल का था। उसने मेरी खिड़की तोड़ने और मेरा दरवाजा खोलने की कोशिश की। पास मौजूद करीब 30 लोग उसे देख रहे थे। ऐसा लग रहा था कि उसे लगा कि मैं उसकी भाषा नहीं जानती। उसने कहा कि अगर मैंने उसके दुर्व्यवहार का जो वीडियो रिकॉर्ड किया है वह बाहर आया तो मेरा और मेरे पूरे परिवार का बलात्कार करेगा। इसके बाद मार देगा।"

 

 

महिला ने बैंगलोर सिटी पुलिस से कहा- क्या आपका शहर सुरक्षित है

महिला ने घटना का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया और बैंगलोर सिटी पुलिस को टैग किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "बैंगलोर सिटी पुलिस और बैंगलोर सिटी ट्रैफिक आपको लगता है कि आपका शहर सुरक्षित है। यहां दिन के उजाले में क्या हो रहा है। जिस ऑटो में यह लड़का था, उसने बिना संकेत दिए दाईं ओर मोड़ लिया। 3 लोग लगभग उससे टकरा गए। मैंने एक बार हॉर्न बजाया। 10 सेकंड के लिए।"

इस मामले में कार्रवाई करते हुए बैंगलोर पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को लापरवाही से गाड़ी चलाने और अन्य यात्रियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। महिला को रेप की धमकी देने वाला युवक अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बैंगलोर छोड़कर चली गई महिला

महिला ने रेडिट पर बताया कि वह बैंगलोर छोड़कर चली गई है। वह "असुरक्षित" महसूस कर रही थी। महिला ने लिखा, "मैंने शहर छोड़ दिया है। मैं इस बात से बहुत परेशान हूं कि यह घटना मेरे घर के ठीक बगल में हुई। मैं असुरक्षित महसूस करती हूं। पुलिस भी मुझे बिना वजह बताए रात 9 बजे पुलिस स्टेशन बुला रही है।"

यह भी पढ़ें- ममता ने क्यों कहा- ये डॉक्टर कहलाने लायक नहीं, क्या हैं मांगें और शर्त

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके