भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर अटलजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राहुल गांधी, BJP ने उठाया बड़ा सवाल

Published : Dec 26, 2022, 01:11 PM ISTUpdated : Dec 26, 2022, 01:21 PM IST
 भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर अटलजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राहुल गांधी, BJP ने उठाया बड़ा सवाल

सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार सुबह यहां महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी सहित कई पूर्व प्रधानमंत्रियों के स्मारकों का दौरा किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों राजीव गांधी, इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के स्मारक क्रमश: वीर भूमि, शक्ति स्थल और शांति वन का दौरा किया।

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार सुबह यहां महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी सहित कई पूर्व प्रधानमंत्रियों के स्मारकों का दौरा किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों राजीव गांधी, इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के स्मारक क्रमश: वीर भूमि, शक्ति स्थल और शांति वन का दौरा किया। राहुल गांधी महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक विजय घाट भी गए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके स्मारक सदैव अटल में श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता ने शुरू में अपनी भारत जोड़ो यात्रा मार्च-Bharat Jodo Yatra march के बाद शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्रियों को श्रद्धांजलि देने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में इसे सोमवार सुबह के लिए रेशेड्यूल किया था।


भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की रात से 9 दिन के ब्रेक पर है। इस बीच राहुल गांधी सोमवार सुबह दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पहुंचे थे। इस पर भाजपा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस अगर वाजपेयी जी का सम्मान करती है, तो गौरव पांधी को पार्टी से बाहर करे। दरअसल, पांधी ने एक tweet किया था, जिसमें उन्होंने अटलजी को अंग्रेजों का मुखबिर कर दिया था। पांधी ने 25 दिसंबर को tweet किया था कि 1942 में RSS के अन्य सदस्यों की तरह अटल बिहारी वाजपेयी ने भी भारत छोड़ो आंदोलन का बहिष्कार किया था। उन्होंने ब्रिटिश मुखबिर के तौर पर काम किया था। हालांकि पांधी ने बाद में यह ट्वीट डिलीट कर दिया था।

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व (मल्लिकार्जुन) खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी को बताना होगा कि एक तरफ वह नाटक कर श्रद्धांजलि देने सदैव अटल पर जाते हैं और दूसरी तरफ आपके नेता अपशब्दों का उपयोग करते हैं। यह दिखाता है कि आपके अंदर कितना ज़हर है-भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया, नोएडा


उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत का विभाजन कांग्रेस नेता के पूर्वजों के समय हुआ था। उन्होंने कहा-"राहुल गांधी ने भारत को एक करने या (बल्कि) अलग करने के लिए जो यात्रा निकाली है... वह भारत का विभाजन 1947 के बाद कभी नहीं हुआ। भारत का विभाजन उनके दादा के समय हुआ था, जब पाकिस्तान बना था और बाद में बांग्लादेश बना था। चौधरी ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान यह बात कही। भाजपा नेता यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित 'सुशासन दिवस' कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा, "अगर राहुल गांधी 'अखंड भारत' की बात करते हैं, तो उन्हें ढाका, इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी या कराची से अपनी यात्रा शुरू करनी चाहिए थी।"

गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर कि भाजपा और आरएसएस समाज में नफरत फैलाते हैं, चौधरी ने कहा, "देश में राहुल गांधी का कोई संज्ञान नहीं लेता है।"


बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंची थी। अब 24 दिसंबर की रात से भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के ब्रेक पर है। इस दौरान यात्रा में शामिल लोग रेस्ट करेंगे। अपने परिवार से मुलाकात करेंगे। 3 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में यात्रा पर रवाना होगी। इसके बाद 4 जनवरी को बागपत, 5 जनवरी को शामली और 6 जनवरी को कैराना से होकर दूसरे चरण में हरियाणा के सोनीपत में प्रवेश करेगी। हरियाणा से निकलकर यात्रा वाया पंजाब जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होगी।

यह भी पढ़ें
GJ POLLS पर अमित शाह का AAP पर करारा प्रहार, कहा- गुजरात हमेशा भगवा संगठन का गढ़ था और रहेगा
भारत जोड़ो यात्रा पर मंडराया कोरोना का खतरा:हेल्थ मिनिस्टर ने कहा-देशहित में कैंसल करें,कांग्रेस का जवाब पढ़िए

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम