भरतपुर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, CM भजनलाल शर्मा के इलाके में कांग्रेस की संजना जाटव जीतीं

BHARATPUR Lok Sabha Election Result 2024: भरतपुर लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम सामने आ गया है। यहां से कांग्रेस की उम्मीदवार संजना जाटव (Sanjna Jatav) ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के रामस्वरूप कोली (Ramswaroop Koli) को हराया है।

 

Arvind Raghuwanshi | Published : Jun 2, 2024 8:54 AM IST / Updated: Jun 04 2024, 03:02 PM IST

भरतपुर. BHARATPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की भरतपुर (SC) सीट का परिणाम आ गया है। कांग्रेस की प्रत्याशी संजना जाटव (Sanjna Jatav) ने भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप (Ramswaroop Koli) कोली हराते हुए चुनाव जीत लिया है।

संजना जाटव राजस्थान की सबसे कम उम्र की सांसद बनीं

Latest Videos

संजना जाटव.... उम्र करीब पच्चीस साल। पांच महीने पहले विधायक का चुनाव लड़ा था कांग्रेस पार्टी से लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इस बार उन्होनें सांसद का चुनाव लड़ा और भाजपा के दिग्गज नेता रामस्वरूप कोली को धूल चटा दी। संजना जाटव पहली बार ही सांसद का चुनाव लड़ रही हैं और पहली बार ही 53 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गई है। उनकी जीत डिक्लेयर होना बाकि है। वोटों का रूझान देखने के बाद भाजपा सांसद प्रत्याशी राम स्वरूप कोली ने तो करीब बारह बजे ही मतणगना स्थल छोड़ दिया था। उसके बाद अपने समर्थकों के साथ वे बाहर चले गए थे। उधर अंजना की जीत के बाद अब भरतपुर में जश्न का माहौल बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा खुद भी भरतपुर के ही रहने वाले हैं।

भरतपुर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- भाजपा की रंजीता कोली ने 2019 में भरतपुर लोकसभा चुनाव जीता था

- 2019 में 8वीं तक पढ़ी रंजीता कोली के पास 31 लाख की प्रॉपर्टी थी

- भरतपुर लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी के बहादुर सिंह कोली बने विजयी

- बहादुर सिंह कोली के पास 2014 में कुल प्रॉपर्टी 1 करोड़ थी, कर्ज 13 लाख

- 2009 का इलेक्शन परिणाम कांग्रेस की प्रत्याशी रतन सिंह ने जीता था

रतन सिंह के पास 2009 में कुल संपत्ती 1 करोड़ रु., 3 लाख कर्ज था

- 2004 में भरतपुर चुनाव रिजल्ट भाजपा के विश्वेन्द्र सिंह विनर बने थे

- विश्वेन्द्र सिंह ने 2004 में अपने पास कुल 8 करोड़ की प्रॉपर्टी शो की थी

नोटः भरतपुर लोकसभा चुनाव 2019 में 1943794 वोटर, जबकि 2014 में वोटर्स का आंकड़ा 1690705 था। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 में भरतपुर सीट पर कमल का फूल खिलाया था। रंजीता कोली को 707992 वोट देकर जनता ने सांसद बनाया। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत कुमार जाटव को हराया था। जाटव को 389593 वोट मिला था। वहीं, 2014 के चुनाव में भरतपुर की जनता ने बीजेपी को बहुमत दिया था। बहादुर सिंह कोली को 579825 वोट, जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. सुरेश जाटव को 334357 वोट मिला था।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल