भीमा कोरेगांव हिंसा के आरोपी स्टेन स्वामी का निधन, NIA ने किया था अरेस्ट, लगाया गया था UAPA

Published : Jul 05, 2021, 04:13 PM IST
भीमा कोरेगांव हिंसा के आरोपी स्टेन स्वामी का निधन, NIA ने किया था अरेस्ट, लगाया गया था UAPA

सार

स्टेन स्वामी भीमा कोरेगांव प्रकरण में आरोपी थे। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप था। एनआईए ने बीते साल उनको रांची में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद वह न्यायिक हिरासत में थे। उन पर यूएपीए लगाया गया था। 

मुंबई। फादर स्टेन स्वामी का निधन हो गया है। वह 84 साल के थे। चर्चित भीमा कोरेगांव मामले में वह काफी दिनों से न्यायिक हिरासत में थे। सोमवार की दोपहर में स्टेन स्वामी ने अंतिम सांस ली है। 

यूएपीए का केस चल रहा था स्टेन स्वामी पर

स्टेन स्वामी भीमा कोरेगांव प्रकरण में आरोपी थे। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप था। एनआईए ने बीते साल उनको रांची में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद वह न्यायिक हिरासत में थे। उन पर यूएपीए लगाया गया था। 

शनिवार को पड़ा था दिल का दौरा

स्टेन स्वामी को शनिवार की भोर में दिल का दौरा पड़ा था। वह मुंबई के होली फैमिली अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं था। सोमवार को दोपहर में उनको मृत घोषित कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें:

टीएमसी ने सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता के खिलाफ खोला मोर्चा, राष्ट्रपति से की हटाने की मांग

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव दा के बेटे अभिजीत ज्वाइन करेंगे टीएमसी !

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Train Loco Pilot: स्टेशन पर ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर जाएगी, लोको पायलट को कैसे पता चलता है?
Mamta Kafle Murder Case: पत्नी की मौत को बताया आत्महत्या, फिर शव के टुकड़े क्यों किए? कोर्ट में नरेश भट्ट का दावा