गुजरात: CM बने रहेंगे भूपेंद्र पटेल, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर, UCC पर होगा फैसला

Published : Dec 10, 2022, 03:08 PM ISTUpdated : Dec 10, 2022, 04:50 PM IST
गुजरात: CM बने रहेंगे भूपेंद्र पटेल, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर, UCC पर होगा फैसला

सार

भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) के दूसरी बार गुजरात का मुख्यमंत्री बनने पर विधायक दल की बैठक में मुहर लग गई। शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को हेलीपैड मैदान में होगा।

गांधीनगर। भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनेंगे। शनिवार को भाजपा के विधायक दल की बैठक में उन्हें फिर से सीएम बनाने के फैसले पर मुहर लगी। भूपेंद्र को विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल की बैठक के बाद भूपेंद्र ने मीडिया को संबोधित किया। 

इस दौरान उन्होंने बताया कि नई सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) पर फैसला करेगी। भूपेंद्र से पूछा गया कि क्या यूसीसी को नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा। जवाब में उन्होंने कहा कि कमेटी का गठन किया गया है। उनकी सिफारिश के आधार पर काम किया जाएगा। पटेल ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद नई सरकार बनाने के लिए शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। भूपेंद्र पटेल ने भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल भी राजभवन गए। 

हेलीपैड मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह 
भाजपा के सीनियर लीडर राजनाथ सिंह, बी एस येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में बैठक में मौजूद थे। भूपेंद्र पटेल को पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी की जगह मुख्यमंत्री बनाया गया था। विधानसभा चुनाव में उन्होंने अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट से लगातार दूसरी बार 1.92 लाख मतों से जीत हासिल की। 

यह भी पढ़ें- कांग्रेसी अब भाजपाई विधायक.. BJP से जीत विधानसभा पहुंचे 14 पूर्व कांग्रेसी MLA और 3 खा गए मात, जानिए नाम-सीट

भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। पार्टी को 182 में से 156 सीटों पर जीत मिली है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 99 सीट मिले थे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर के हेलीपैड मैदान में होगा। 

यह भी पढ़ें- गुजरात में नहीं चला मुस्लिम फैक्टर, AIMIM और AAP दोनों पर चल गई झाड़ू, कांग्रेस 6 में से सिर्फ 1 को जितवा पाई

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?