भोपाल में बड़ा हादसा, गणेश विसर्जन के दौरान नाव पलटी; 11 की मौत

Published : Sep 13, 2019, 07:43 AM ISTUpdated : Sep 14, 2019, 12:13 PM IST
भोपाल में बड़ा हादसा, गणेश विसर्जन के दौरान नाव पलटी; 11 की मौत

सार

मध्य प्रदेश भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राजधानी में खाटलापुर घाट पर सुबह साढ़े चार बजे विसर्जन के दौरान एक नाव पलट गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच लापता लोगों को बचा लिया गया है।

भोपाल. मध्य प्रदेश भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राजधानी में खटलापुर घाट पर सुबह साढ़े चार बजे विसर्जन के दौरान एक नाव पलट गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, पांच लापता लोगों को बचा लिया गया है। हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ जाती लेकिन समय रहते नितिन बाथम नाम का एक व्यक्ति ने पानी में छलांग लगा दी और डूबते लड़कों तक पहुंच कर आठ लोगों को बचाने में कामयाब रहे।

 

हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों नावें जुड़ी हुई थीं। जिन पर 20-25 लोग सवार थे। हालांकि इस आंकड़े की प्रशासन ने पुष्टि नहीं की। उन्होंने अपील की है कि विसर्जन में शामिल किसी परिवार का सदस्य घर न पहुंचा हो तो सूचित करें। साथ ही इस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। वहीं दो नाविकों पर केस दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मृतकों के परिजन को 11-11 लाख और नगर निगम ने 2-2 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लखनऊ से हैदराबाद..खामेनेई की हत्या से कैसे बिलख उठे शिया मुस्लिम, 10 PHOTO में देखें दर्द
London Rented House Fire: लंदन में 2 भारतीय छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर