
आज साल 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह खगोलीय घटना न केवल विज्ञान की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी काफी माना जाता है। परंपरा के अनुसार, सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता और इसके समय कुछ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।
लोकप्रिय सिंगर और असम की आवाज कहे जाने वाले जुबीन गर्ग का शव शनिवार आधी रात को सिंगापुर से एअर इंडिया की फ्लाइट के जरिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। वहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनका शव गुवाहाटी भेजा गया।
उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून वापस लौटना शुरू हो गया है, लेकिन इसका असर अभी भी कई जगहों पर दिखाई दे रहा है। आंध्र प्रदेश में तेज बारिश के कारण चार लोग बह गए। महाराष्ट्र के लातूर में दो दिन पहले बहे पांच लोगों के शव बरामद हुए। वहीं, सिक्किम में तीस्ता नदी का पानी बढ़ने से एक व्यक्ति बह गया है और उसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
जीएसटी की नई दरें सोमवार से लागू हो जाएंगी। कंपनियां अपने ग्राहकों को फायदा देने के लिए कई उत्पादों के दाम पहले ही कम कर रही हैं। सोमवार से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन में इससे बाजारों में अच्छी रौनक देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें: H-1B Visa: ट्रंप ने लगाया 1 लाख डॉलर फीस, बिग टेक ने एच-1बी वीजा धारकों से कहा- रविवार से पहले लौटें
हाजीपुर में राजद नेता तेजस्वी यादव की महुआ में हुई सभा के दौरान कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अपशब्द कहे। यह घटना बिहार अधिकार यात्रा के दौरान हुई, जहां भीड़ में कुछ लोग राजद के झंडे के साथ नारे लगा रहे थे। भाजपा विधायक लखेंदर पासवान ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.