Morning Roundup 25 Sept 2025: आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्ल्ड फूड इंडिया का उद्घाटन, पढ़ें आज सुबह की 5 बड़ी खबरें

Published : Sep 25, 2025, 08:24 AM IST
Big news of 25 september 2025

सार

मथुरा-वृंदावन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के लिए शहर पूरी तरह सज गया है। वहीं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड फूड इंडिया के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे, जिसमें भारत और रूस के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

आज मथुरा दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, होगा भव्य स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मथुरा-वृंदावन दौरे से पहले ही शहर पूरी तरह सज गया है। शहर की दीवारों पर श्रीकृष्ण की लीलाओं की तस्वीरें और चित्रकारी की गई हैं, जो उनका स्वागत कर रही हैं। सड़कें और बाजार भी रंग-बिरंगे फूलों और सजावट से खूबसूरत दिख रहे हैं। प्रशासन कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ था और अब राष्ट्रपति के स्वागत और सुरक्षा के इंतजाम में व्यस्त है। ब्रज के कलाकार भी राष्ट्रपति का अभिवादन करने के लिए तैयार हैं।

आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्ल्ड फूड इंडिया का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्ल्ड फूड इंडिया के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन भारत मंडपम में होगा और इसमें रूस के उप-प्रधानमंत्री दिमित्री पत्रिशेव भी शामिल होंगे।जानकारी के अनुसार, वर्ल्ड फूड इंडिया सिर्फ एक व्यापार मेला नहीं है। यह एक ऐसा मंच है जहां भारत को दुनिया में खाद्य नवाचार, निवेश और पर्यावरण के अनुकूल तरीकों के केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

नंदुरबार कलेक्ट्रेट में आदिवासी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

उत्तरी महाराष्ट्र के नंदुरबार में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। उन्होंने पत्थर फेंके और सरकारी संपत्ति व वाहनों को नुकसान पहुंचाया। इस झड़प में कम से कम 18 लोग घायल हुए, जिनमें 12 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

रेलवे के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस

केंद्रीय सरकार ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए 1,866 करोड़ रुपये का बोनस देने का फैसला किया। इस बोनस से लगभग 10.90 लाख कर्मचारियों को उनके अच्छे काम और प्रदर्शन के लिए पैसा मिलेगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोगों को इसकी जानकारी दी।

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से होंगी शुरू 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का अस्थायी टाइमटेबल जारी कर दिया है। इस साल 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल तक चलेंगी। 10वीं और 12वीं दोनों की बोर्ड परीक्षा का संभावित कार्यक्रम भी घोषित किया गया है। टेंटेटिव डेटशीट आप CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं। 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया