
बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपने जीजा और अभिनेता आयुष शर्मा को जन्मदिन पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। सलमान ने सोशल मीडिया पर फिल्म अंतिम के सेट की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के सामने रेसलिंग स्टाइल में खड़े नजर आ रहे हैं।
बिहार के आरा शहर के नवादा के एक निजी अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान एक प्रसव पीड़िता महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। मृतका महिला का नां खुशबू देवी थी जिसकी 26 वर्ष की थी। वह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बामपाली गांव निवासी राजेश कुमार की पत्नी थीं। इस घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए और उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
आज छठ पूजा का शाम का अर्ध्य दिया जाएगा। इस दौरान घाटों पर इस बार डीजे और आतिशबाजी पर पूरी तरह रोक रहेगी। पुलिस ने भगदड़ की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया है। साथ ही घाटों तक लोगों की आसानी से पहुंच के लिए यातायात का प्लान बनाया गया है और पार्किंग की व्यवस्था भी कर दी गई है।
छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से 11 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से यात्रियों के लिए सफर आसान हो जाएगा। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खास इंतजाम किए गए हैं।
पश्चिमी देशों में चक्रवात मेलिसा का खतरा बढ़ गया है, जिससे कैरेबियाई देशों में बाढ़ और भूस्खलन का डर है। कई देशों में निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने इसे जमैका के इतिहास का सबसे शक्तिशाली तूफान बताया है। जमैका और हैती में पहले ही तबाही हो चुकी है, और क्यूबा में भी अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.