Morning Roundup 4 Sept 2025: दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप, बाढ़ से हजारों लोग बेघर, पढ़ें सुबह की 5 बड़ी खबरें

Published : Sep 04, 2025, 08:59 AM IST
big news of 4 september 2025

सार

देश के कई हिस्सों में इस समय मूसलाधार बारिश के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं,दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और पानी राजधानी के कई हिस्सों में फैल गया है।

4 सितंबर और 5 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक, जानें क्या है वजह?

4 और 5 सितंबर को कई राज्यों में बैंक छुट्टी पर रहेंगे। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना है, तो बाहर जाने से पहले हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें। 4 सितंबर को ओणम के त्योहार के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे, जिनमें कोच्चि और तिरुवनंतपुरम प्रमुख हैं। वहीं, 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के चलते मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद में बैंक क्लोज रहेंगे।

मूसलाधार बारिश के कारण कई राज्यों में स्कूल बंद

देश के अधिकांश हिस्सों में इस समय मूसलाधार बारिश हो रही है। हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं और कुछ लोगों की मौत भी हुई है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश,पंजाब और हरियाणा में जलभराव से हालात गंभीर हो गई है। वहीं यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट से रवाना होने वाली 400 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा।

नाइजीरिया में नाव दुर्घटना में 31 लोगों की हुई मौत

नाइजीरिया में एक नदी में नाव दुर्घटना हुई, जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, नाइजर राज्य के बोर्गू इलाके में नाव एक पेड़ से टकरा गई। नाव में कुल 90 लोग सवार थे। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन एजेंसी ने बताया कि अब तक 50 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन कुछ लोग अभी भी लापता हैं।

दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप, बाढ़ से हजारों लोग बेघर

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। पानी दिल्ली सचिवालय तक पहुंच गया है। इस कारण कई लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। प्रशासन बचाव और राहत कार्यों में जुटा है, लेकिन राहत शिविरों की कमी बनी हुई है। यमुना किनारे बने कई प्रोजेक्ट पानी में डूब गए हैं। वहीं,गढ़ी मांडू गांव के दो लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: CAA की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, 2024 तक आए अल्पसंख्यक भारत में रह सकेंगे

पीएम मोदी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में बिहार बंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दिए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में आज 5 घंटे का बंद बुलाया है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस बंद में बीजेपी के साथ-साथ एनडीए के अन्य सहयोगी दल भी शामिल हैं, जिनमें जनता दल, लोक जनशक्ति पार्टी , हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। बंद का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा कर रही है और उनकी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगी।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?