ताऊ की जयंती पर एक मंच पर दिखेंगे देश के दिग्गज नेता, तीसरा मोर्चा बनाने का प्रयास

Published : Sep 07, 2021, 11:32 PM IST
ताऊ की जयंती पर एक मंच पर दिखेंगे देश के दिग्गज नेता, तीसरा मोर्चा बनाने का प्रयास

सार

86 वर्षीय ओम प्रकाश चौटाला ने दो जुलाई को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद घोषणा की थी कि वह 'तीसरा मोर्चा' बनाने के लिए समान विचारधारा वाले दलों को एक मंच पर लाएंगे। 

जींद। समाजवादी दिग्गज चौधरी देवीलाल की जयंती पर देश में एक बार फिर तीसरे मोर्चे की कवायद शुरू हो रही है। ताऊ के जन्मदिन पर उनके बेटे और इंडियन नेशनल लोकदल के नेता ओम प्रकाश चौटाला सभी प्रमुख दलों को एकमंच पर लाने के लिए जुटे हुए हैं। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय देवीलाल की 25 सितंबर को जयंती है। 

ये प्रमुख नेता काफी दिनों बाद एक साथ दिखेंगे

चौधरी देवीलाल की जयंती पर हरियाणा के जींद में 25 सितंबर को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और शिरोमणि अकाली दल प्रमुख प्रकाश सिंह बादल एक साथ मंच पर दिखेंगे। 

इन नेताओं को भी किया आमंत्रित, आने की उम्मीद

इनेलो नेता अभय चौटाला बताया कि एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार, टीएमसी नेता व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को भी आमंत्रित किया गया है। इन लोगों के भी आने की उम्मीद है। 

गैर भाजपा, गैर-कांग्रेस दलों को एक साथ लाने की कवायद

अभय चौटाला ने कहा कि गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेसी दलों के कई समान विचारधारा वाले नेता एक मंच पर साथ आएंगे। यहां मंच से जनहित के मुद्दों को उठाया जाएगा, किसानों के मुद्दों पर बात होगी। 

जेल से छूटने के बाद ओम प्रकाश चौटाला बनाने में जुटे मोर्चा

86 वर्षीय ओम प्रकाश चौटाला ने दो जुलाई को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद घोषणा की थी कि वह 'तीसरा मोर्चा' बनाने के लिए समान विचारधारा वाले दलों को एक मंच पर लाएंगे। अपने पिता पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती पर वह सबको एक मंच पर ला रहे हैं। इनेलो ने उन दलों को आमंत्रित किया है जो या तो कांग्रेस या भाजपा के साथ गठबंधन में हैं।

यह भी पढ़ें:

अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को लिखा लेटर, TMC द्वारा कांग्रेसियों का घर लूटने-तोड़फोड़ का आरोप

कश्मीरी पंडितों से फिर गुलजार होगी घाटी , पुनर्वास-समस्याओं के लिए पोर्टल लांच, मिलेगा त्वरित न्याय

अफगानिस्तान में बेनकाब हुआ पाकिस्तान: काबुल में हजारों महिलाएं-पुरुष सड़क पर उतरे, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

केंद्र सरकार को कोर्ट का निर्देश: विदेश यात्रियों की तरह रोजगार या शिक्षा के लिए दूसरी डोज लगे चार हफ्ते बाद

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ratna Singh Contempt Case: जज पर पोस्ट से बढ़ीं मुश्किलें, अब हाई कोर्ट में क्या होगा?
Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले चमका सोना और महंगी हुई चांदी, जानिए आज के भाव और जरूरी टिप्स