ममता के भतीजे के खिलाफ भाजपा ने उतारा ये उम्मीदवार, जानें 12वीं लिस्ट में किन्हें मिला टिकट

Published : Apr 16, 2024, 12:05 PM ISTUpdated : Apr 16, 2024, 03:46 PM IST
BJP Rally

सार

भाजपा ने उम्मीदवारों की 12वीं लिस्ट जारी की है।पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर सीट से अभिजीत दास (बॉबी) को उतारा गया है। यहां से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी टीएमसी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने मंगलवार को उम्मीदवारों की 12वीं लिस्ट जारी की। भाजपा ने पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर सीट से अभिजीत दास (बॉबी) को टिकट दिया है। चुनावी जंग में उनका मुकाबला बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से होगा।

भाजपा के दूसरे चर्चित प्रत्याशियों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट मिला है। यहां के वर्तमान सांसद रमापति राम त्रिपाठी का टिकट कट गया है। वहीं, ठाकुर विश्वदीप सिंह फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे। यहां से मौजूदा सांसद चंद्रसेन सिंह जादौन का टिकट कट गया है।

भाजपा की 12वीं लिस्ट

महाराष्ट्र

सतारा- छत्रपति उदयनराजे भोंसले

पंजाब

खडूर साहिब- मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड

होशियारपुर - अनिता सोम प्रकाश

बठिंडा- परमपाल कौर सिद्धू, आईएएस

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद- ठाकुर विश्वदीप सिंह

देवरिया- शशांक मणि त्रिपाठी

पश्चिम बंगाल

डायमंड हार्बर- अभिजीत दास (बॉबी)

सतारा से छत्रपति उदयनराजे भोसले को मिला टिकट

भाजपा ने महाराष्ट्र के सतारा से छत्रपति उदयनराजे भोसले को टिकट दिया है। वह छत्रपति शिवाजी महाराज के 13वें वंशज हैं। भोसले पहले एनसीपी में थे। वह 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। वह 2019 के उपचुनाव में सीट हार गए थे। इस सीट पर लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार को लेकर भाजपा और राकांपा (अजीत पवार गुट) के बीच खींचतान देखी गई थी।

अभिजीत दास को दो बार मिली है हार

अभिजीत दास 2009 और 2014 के चुनाव में भी डायमंड हार्बर सीट से मैदान में उतरे थे, लेकिन हार गए थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में अभिषेक बनर्जी ने यहां 40.31 प्रतिशत वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। वहीं, अभिजीत दास को 15.92 प्रतिशत वोट मिले थे। वह तीसरे स्थान पर थे। दूसरे स्थान पर सीपीआई (एम) के डॉ. अबुल हसनत थे। उन्हें 34.66 प्रतिशत वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें- मोदी-बीजेपी तो क्या खुद बाबा साहेब आंबेडकर भी नहीं बदल सकते संविधान, झूठ फैला रहा विपक्ष: नरेंद्र मोदी

2019 के चुनाव में अभिषेक बनर्जी ने 7,91,127 वोटों के साथ सीट बरकरार रखी थी। वहीं, भाजपा के नीलांजन रॉय 4,70,533 वोटों के साथ दूसरे और सीपीआई (एम) के फवाद हलीम 93,941 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के लिए राजनीतिक हथियार था राम मंदिर, हार के बहाने बना रहा विपक्ष: नरेंद्र मोदी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान