
Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा के दिग्गज नेताओं के नाम है। हालांकि, तीन केंद्रीय मंत्रियों, कई पूर्व मंत्रियों सहित 2019 के तमाम विवादित चेहरों को इस बार टिकट से वंचित कर दिया गया है। पहली लिस्ट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी सहित 28 महिला कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए गए हैं। यूपी और मध्य प्रदेश में सबसे अधिक पांच-पांच महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और भोपाल की विवादित सांसद प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काट दिया है।
बीजेपी की पहली लिस्ट में इन महिला प्रत्याशियों को उतारा...
असम
छत्तीसगढ़
दिल्ली
गुजरात
झारखंड
केरल
मध्य प्रदेश
तेलंगाना
यूपी
पश्चिम बंगाल
किस राज्य में कितने प्रत्याशी घोषित
पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश की 24, पश्चिम बंगाल की 20, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि पार्टी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी हैं।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.