चिन्मयानंद को लेकर राहुल का हमला, बेटियों पर अत्याचार करने वालों के साथ खड़ी है भाजपा सरकार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चिन्मयानंद मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा, उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार बेटियों पर अत्याचार करने वालों के साथ खड़ी है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 30, 2019 2:49 PM IST

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चिन्मयानंद मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा, उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार बेटियों पर अत्याचार करने वालों के साथ खड़ी है। 

राहुल ने ट्वीट किया, ''यू पी की बीजेपी सरकार बेटियों पर अत्याचार करने वाले के तो साथ खड़ी है और विरोध कर रहे कांग्रेसजन को हिरासत में ले रही है। मगर संघर्ष की इस राह में हमारे साथी सड़कों पर डटे रहेंगे।हर दमन का सामना करेंगे।''

Latest Videos

राहुल गांधी ने ये प्रतिक्रिया शाहजहांपुर प्रशासन की कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई के बाद दी। दरअसल, कांग्रेस ने चिन्मयानंद मामले में पीड़ित कानून छात्रा की गिरफ्तारी के खिलाफ पदयात्रा निकलाने का फैसला किया था। लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। 

कांग्रेस की आज सुबह 10 बजे पदयात्रा निकलनी थी। यह शहर के कई इलाकों से गुजरती। लेकिन प्रशासन का कहना था कि यह समय त्योहारों का है और ऐसे में बाजार जैसे बिजी इलाकों में पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था कर पाना असंभव है। 

जाने क्या है पूरा मामला?
अटल सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रहे स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के आश्रम द्वारा संचालित कॉलेज की छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया। कोर्ट के दखल के बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई। एसआईटी ने पूछताछ के बाद स्वामी चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमे छात्रा अपने कुछ दोस्तों के साथ स्वामी से रंगदारी की बात कर रही थी। जिसके बाद छात्रा को भी उसके दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जेल में स्वामी चिन्मयानन्द की तबियत बिगड़ गयी, जिसके बाद इलाज के लिए लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छात्रा पर ब्लैकमेलिंग कर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद पर रेप और यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा को एसआईटी ने स्वामी को ब्लैकमेलिंग कर उनसे 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पीड़िता की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।प्रेस कांफ्रेंस में आईपीएस भारती सिंह ने बताया कि चिन्मयानंद को मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। जिसमें उनसे पांच करोड़ रुपए की मांग की गई थी। रंगदारी नहीं देने पर उनका अश्लील वीडियो टीवी चैनल पर चलवा कर उनकी इज्जत मिट्टी में मिलाने की धमकी दी गई थी।

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला