
बर्धमान। पश्चिम बंगाल के बर्धमान में भाजपा नेता राजू झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शक्तिग्रह इलाके में अज्ञात बदमाशों ने राजू झा पर हमला किया। राजू कार में सवार थे तभी उन्हें गोली मार दी गई।
राजू झा दुर्गापुर के व्यवसायी थे। वह अपने कुछ सहयोगियों के साथ कोलकाता जा रहे थे। शक्तिगढ़ इलाके में एक हलवाई की दुकान के बाहर अज्ञात लोगों ने उस पर हमला किया। बर्धमान के एसपी कामनासिस सेन ने कहा कि कार में राजू झा सहित तीन लोग सवार थे। आरोपी के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। आगे की जांच चल रही है।
गोली मारे जाने के बाद राजू को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। उनके साथ मौजूद अन्य लोग गोलीबारी में घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। गोलीबारी के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे।
राजू झा पर लगा था अवैध कोयला कारोबार का आरोप
बता दें कि वाम मोर्चे के शासन के दौरान राजू झा पर सिलपांचल में अवैध कोयला कारोबार चलाने का आरोप लगाया गया था। ममता बनर्जी के शासन के दौरान भी राजू के खिलाफ कई केस दर्ज कराए थे। दिसंबर 2021 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले राजू बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्हें दिलीप घोष ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।
यह भी पढ़ें- गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने संजय राउत को दी AK-47 से भूनने की धमकी, कहा- सिद्धू मूसेवाला जैसी होगी हालत
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.