भाजपा नेत्री शाजिया इल्मी ने बसपा के पूर्व सांसद डम्पी के खिलाफ दर्ज कराई FIR, मोदी को लेकर बोले थे अपशब्द

Published : Feb 21, 2021, 07:56 AM IST
भाजपा नेत्री शाजिया इल्मी ने बसपा के पूर्व सांसद डम्पी के खिलाफ दर्ज कराई FIR, मोदी को लेकर बोले थे अपशब्द

सार

दिल्ली भाजपा की उपाध्यक्ष शाजिया इल्मी ने बसपा के पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के खिलाफ दिल्ली के वसंत कुंज साउथ थाने में दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई है। शाजिया का आरोप है कि डम्पी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द कहे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका, तो धमकी दी। उन पर अश्लील इशारा भी किया।

नई दिल्ली. भाजपा की तेजतर्रार लीडर शाजिया इल्मी ने बसपा के पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्मी के खिलाफ दिल्ली के वसंत कुंज साउथ थाने में दुर्व्यहार की शिकायत दर्ज कराई है। शाजिया ने डम्पी पर अपशब्द कहने के साथ ही धमकाने का भी आरोप लगाया है। मामला एक निजी पार्टी के दौरान हुआ था। इस मामले में शाजिया ने शनिवार को एक बयान में अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने शाजिया की शिकायत पर अकबर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और 509 के तहत केस दर्ज किया है। 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपश्चिम) आईपी सिंह के मुताबिक, शाजिया इल्मी की शिकायत पर अकबर अहमद 'डम्पी के खिलाफ 7 फरवरी को मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच जारी है।

यह है पूरा मामला...
शाजिया ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि वो 5 फरवरी को वसंत कुंज में चेतन सेठ की पार्टी में शामिल होने गई थीं। वहां कई देशों के राजदूत भी मौजूद थे। वे जब चिली के राजदूत से अपने देश के लॉ और अन्य मुद्दों पर बात कर रही थीं, तभी अकबर अहमद डम्पी ने मोदी को लेकर अपशब्द कहे।

शाजिया ने कहा कि पार्टी में मौजूद लोगों ने अकबर को ऐसा करने से रोका, तो वे अनाप-शनाप बोलने लगे। शाजिया ने इल्जाम लगाया कि अकबर ने उनके खिलाफ सेक्सुअल रिमार्क(अश्लील इशारा) भी किया। इसकी शिकायत उन्होंने 7 फरवरी को थाने में दर्ज कराई थी।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़
गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?