
अहमदाबाद, गुजरात. गुजरात के 6 नगर निगमों अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, सूरत, जामनगर और भावनगर के चुनाव के लिए 21 फरवरी को वोटिंग हो रही है। सुबह से ही वोट डालने वालों की लंबी कतारें देखी गईं। इस बार यहां आम आदमी पार्टी के अलावा AIMIM भी चुनाव मैदान में है। पंजाब में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गुजरात में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, क्योंकि यह भाजपा का गढ़ है। किसान आंदोलन के चलते भाजपा को पंजाब में नुकसान उठाना पड़ा था। भाजपा ने गुजरात निकाय में 31 मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। यह चुनाव गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के लिए एक चुनौती माना जा रहा है। कारण, अगले साल गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं।
शाह अहमदाबाद में वोटिंग करेंगे
इन 6 निकायों में 576 वार्ड हैं। यहां 1,14,67,358 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के नारनपुरा सब जोनल कार्यालय में अपना वोट डाला। वे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे थे। शाह शनिवार देर रात ही अहमदाबाद पहुंच गए थे। इस मौके पर अमित शाह ने मीडिया से कहा कि जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे, तब गुजरात की विकास यात्रा शुरू हुई थी। यह यात्रा अब अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बन चुकी है। अमित शाह ने भाजपा की जीत पर विश्वास जताया। वहीं, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पीपीई किट पहनकर वोटिंग करेंगे। वे हाल में कोरोना संक्रमित मिले थे। रूपाणी शाम 5 बजे राजकोट में वोटिंग करेंगे। उन्हें एम्बुलेंस से राजकोट ले जाया जाएगा। वैसे, प्रधानमंत्री मोदी भी अहमदाबाद के वोटर हैं, लेकिन वे यहां वोट डालने आएंगे या नहीं, कुछ तय नहीं हुआ।
इस बार कांग्रेस के अलावा भाजपा को आम आदमी पार्टी और AIMIM ने भी चुनौती दी है। AIMIM ने अकेले अहमदाबाद में अपने 21 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। वहीं, आप ने पूरे 6 निगमों में 470 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
इन सभी निगमों में कुल 11477 मतदान केंद्र हैं। इनमें 3858 संवेदनशील, जबकि 1656 अतिसंवेदनशील हैं। चुनाव के लिए 13946 ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल होगा। सुरक्षा के मद्देनजर 62236 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
यह भी जानें
भाजपा का राज
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.