नितिन गडकरी समेत 9 कैबिनेट मिनिस्टर -3 पूर्व CM से सजी BJP की 2nd लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Published : Mar 14, 2024, 06:34 AM ISTUpdated : Mar 14, 2024, 10:21 AM IST
BJP LIST

सार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार (13 मार्च) को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने दूसरी सूची में कुल 72 लोगों को जगह दी है।

BJP की दूसरी लिस्ट। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार (13 मार्च) को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 72 लोगों को जगह दी गई है। 72 लोगों में 9 कैबिनेट मिनिस्टर और 3 पूर्व मुख्यमंत्री का नाम शामिल है। बीजेपी ने 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को शामिल किया है। वहीं, पार्टी  ने बड़ा कदम उठाते हुए 28 मौजूदा विधायकों का पत्ता काट दिया है। इस लिस्ट में कुछ ऐसे बड़े नाम भी है, जिन्हें पार्टी ने टिकट दिया है। 

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुंबई उत्तर, नितिन गडकरी को महाराष्ट्र के नागपुर से मौका दिया गया। केंद्र सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को कर्नाटक के धारवाड़ से फिर से मैदान में उतारा गया है।

BJP ने केंद्रीय राज्य मंत्री भगवंत खुबा को कर्नाटक के बीदर से उम्मीदवार घोषित किया है। भगवंत खुबा इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। शोभा करंदलाजे चिकमंगलूर से सासंद हैं। हालांकि, इस बार पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए बेंगलुरु उत्तर का कैंडिडेट बनाया है। कृष्ण पाल गुर्जर को हरियाणा के फरीदाबाद से, राव इंद्रजीत सिंह को गुरुग्राम  और भारती पवार को महाराष्ट्र के डिंडोरी से उम्मीदवार घोषित किया गया है। 

डिंडोरी महाराष्ट्र में अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए एक आरक्षित सीट है। पार्टी ने सूरत में केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश की जगह मुकेश भाई चंद्रकांत दलाल को मैदान में उतारा है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में जिन तीन पूर्व मुख्यंत्रियों को शामिल किया गया है, उनमें उत्तराखंड के हरिद्वार से त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कर्नाटक के हावेरी से बीएस बोम्मई और हरियाणा के करनाल से मनोहर लाल खट्टर शामिल हैं। बता दें, बीते दिन ही खट्टर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद और विधानसभा की सदस्यता से  इस्तीफा दिया था।

बीजेपी ने अब तक कुल 267 लोगों के नामों की घोषणा की

बीजेपी ने 2 मार्च को 16 राज्यों के लिए 195 उम्मीदवार और 13 मार्च को दूसरी लिस्ट में 72 लोगों की सूची जारी की है। बीजेपी ने अब तक 267 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। 267 सीटों में दिल्ली की सभी 7 सीट, मध्य प्रदेश की सभी 29 सीट, उत्तराखंड की सभी 4 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने दूसरी सूची में जिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, उनमें से 9 उम्मीदवार ST, 10 अनुसूचित जाति और 15 महिलाएं शामिल हैं। सूची में हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, त्रिपुरा, दमन और दीव, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड राज्य के लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: BJP ने जारी की 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, नागपुर से गडकरी, करनाल से खट्टर, जानें अन्य प्रत्याशियों के नाम

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

India’s First Bullet Train: अब जापान पर निर्भर नहीं भारत! अपनी पहली बुलेट ट्रेन बना रहा देश
Heatwave Horror: UP का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म जिला, 10 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट