Lok Sabha Elections 2024 : भाजपा की दूसरी लिस्ट में शामिल हैं ये 20 दिग्गज नेता

Published : Mar 13, 2024, 08:01 PM ISTUpdated : Mar 13, 2024, 08:34 PM IST
bjp list

सार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा द्वारा जारी की गई दूसरी लिस्ट में ये 20 बड़े नाम शामिल है। आईये जानते हैं इन दिग्गज नेताओं को कहां से उम्मीदवार बनाया गया है।

दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार देर शाम लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में वैसे तो 72 नाम शामिल हैं। लेकिन इसमें 20 ऐसे नाम शामिल है। जिनकी गिनती दिग्गज नेताओं में होती है। ऐसे में इन लोकसभा सीटों पर चुनावी मुकाबला काफी संघर्ष भरा होगा।

  1. करनाल- मनोहर लाल खट्टर 
  2. हमीरपुर- अनुराग सिंह ठाकुर 
  3. हावेरी- बसवराज बोम्मायी 
  4. धारवाड़- प्रह्लाद जोशी 
  5. बेंगलुरु उत्तर- कुमारी शोभा करंदलाजे 
  6. बेंगलुरु साउथ- तेजस्वी सूर्या 
  7. नागपुर- नितिन जयराम गडकरी
  8.  मुंबई उत्तर- पियूष गोयल 
  9. बीड- पंकजा मुंडे 
  10. त्रिपुरा पूर्व- महारानी कृति सिंह देबब 
  11. इंदौर-शंकर लालवानी 
  12. छिंदवाड़ा- विवेक बंटी साहू 
  13. बेंगलुरु सेंट्रल- पीसी मोहन 
  14. अहमदाबाद पूर्व- हसमुखभाई सोमाभाई पटेल
  15. गुलबर्गा- उमेश जी जाधव 
  16. मुंबई उत्तर पूर्व- मिहिर कोटेचा 
  17. पुणे- मुरलीधर किशन मोहोल 
  18. पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा 
  19. उत्तर पश्चिम-योगेन्द्र चंदोलिया
  20. हरिद्वार-त्रिवेंद्र सिंह रावत

राज्यसभा सदस्य को मैदान में उतारा

भाजपा द्वारा जारी की गई लिस्ट में 11 राज्यों के 72 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए हैं। इससे पहले भाजपा ने 2 मार्च को पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें 195 नाम शामिल थे। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को उत्तराखंड के गढ़वाल से मैदान में उतारा है।

सीएम की कुर्सी छोड़ी, अब लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

आपको बतादें कि एक दिन पहले ही हरियाणा में राजनीतिक उठापटक हुई थी। जिसमें सीएम मनोहरलाल खट्टर ने इस्तीफा दिया था। ऐसा में चर्चा थी कि आखिर उन्होंने क्यों इस्तीफा दिया है। हालांकि संभावना पहले ही जताई जा रही थी कि वे केंद्र की राजनीति में अपनी पैठ जमाएंगे। वहीं हुआ भाजपा की दूसरी लिस्ट में उन्हें करनाल से चुनावी मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: BJP ने जारी की 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, नागपुर से गडकरी, करनाल से खट्टर, जानें अन्य प्रत्याशियों के नाम

केंद्रीय मंत्री, पूर्व सीएम के बेटे लड़ेंगे चुनाव

भाजपा द्वारा जारी की गई दूसरी लिस्ट में कई दिग्गज नेता और मंत्री के नाम शामिल है। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का नाम भी शामिल है। जो धारवाड कर्नाटक से चुनाव लड़ेंगे। वहीं शिमोगा के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद्र चुनाव लड़ेंगे। इसी प्रकार बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा की युवा शाखा के प्रमुख तेजस्वी सूर्या मैदान में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने लॉन्च किया सूरज पोर्टल, बोले- कांग्रेस सरकार को नहीं थी वंचितों की परवाह

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़