लोकसभा चुनाव के बाद BJP में बड़ा बदलाव, संबित पात्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी-देखें पूरी लिस्ट

Published : Jul 05, 2024, 06:26 PM ISTUpdated : Jul 06, 2024, 09:48 AM IST
Amit Shah JP Nadda

सार

बिहार से लेकर कर्नाटक, केरल तक के 24 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों व सह-प्रभारियों को बदला गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी व महासचिव अरुण सिंह ने लिस्ट जारी की है। 

BJP New Incharge of States: लोकसभा चुनाव बीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी ने अपने राज्यों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों में बड़ी फेरबदल की है। बिहार से लेकर कर्नाटक, केरल तक के 24 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों व सह-प्रभारियों को बदला गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी व महासचिव अरुण सिंह ने लिस्ट जारी की है।

किस राज्य में किसको बनाया गया बीजेपी इंचार्ज?

अंडमान निकोबार द्वीप समूह का प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी होंगे जबकि अरुणाचल प्रदेश में विधायक अशोक सिंघल को प्रभारी बनाया गया है। बिहार में विनोद तावड़े को प्रभारी और सांसद दीपक प्रकाश को सह-प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ का प्रभारी विधायक नितिन नबीन होंगे तो दादर एवं नागर हवेली, दमन-द्वीव के प्रभारी विधायक दुष्यंत पटेल को बनाया गया है। गोवा के प्रभारी आशीष सूद होंगे तो हरियाणा के प्रभारी डॉ.सतीश पुनिया होंगे। सांसद सुरेंद्र सिंह नागर उनके साथ सह-प्रभारी बनाए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश का प्रभार पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा

बीजेपी की लिस्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश का प्रभारी यूपी के पूर्व मंत्री व विधायक श्रीकांत शर्मा को बनाया गया है। जबकि संजय टंडन को सह-प्रभारी बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर का प्रभारी तरुण चुग होंगे तो सह प्रभारी आशीष सूद होंगे। झारखंड राज्य का प्रभारी सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी होंगे। कर्नाटक के प्रभारी डॉ.राधामोहन दास अग्रवाल होंगे। उनके साथ सह प्रभारी सुधाकर रेड्डी को बनाया गया है। केरल के प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर होंगे तो सह प्रभारी अपराजिता सारंगी होंगी।

लद्दाख के प्रभारी भी तरुण चुग होंगे। मध्य प्रदेश का प्रभारी एमएलसी महेंद्र सिंह को बनाया गया है। सह प्रभारी सतीश उपाध्याय होंगे। मणिपुर के प्रभारी, सांसद डॉ.अजीत गोपचड़े होंगे। मेघालय का प्रभारी अनिल एंटोनी को बनाया गया है। मिजोरम का प्रभारी एमएलसी देवेश कुमार को बनाया गया है। नागालैंड के प्रभारी भी अनिल एंटोनी ही होंगे। ओडिशा में विजयपाल सिंह तोमर को प्रभारी और विधायक लता उसनेदी को सह-प्रभारी बनाया गया है। पंजाब के प्रभारी पूर्व सीएम विजय रूपाणी होंगे। सह प्रभारी डॉ.नरेंद्र सिंह बनाए गए हैं। सिक्किम मे प्रभारी एमएलसी डॉ.दिलीप जायसवाल को बनाया गया है। उत्तराखंड का प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम को बनाया गया है। सह प्रभारी रेखा वर्मा होंगी। नार्थ-ईस्ट राज्यों यानी पूर्वोत्तर राज्यों के कोआर्डिनेटर सांसद संबित पात्रा होंगे तो संयुक्त कोआर्डिनेटर वी मुरलीधरन बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:

सेम सेक्स मैरिज की एक बार फिर चर्चा, इस तारीख को सुप्रीम कोर्ट करने जा रहा सुनवाई

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह