भाजपा विधायक ने बताया, इस विशेष धुन को बजाने से कई गुना बढ़ जाएगी गाय के दूध की क्षमता

Published : Aug 28, 2019, 12:02 PM ISTUpdated : Aug 28, 2019, 12:11 PM IST
भाजपा विधायक ने बताया, इस विशेष धुन को बजाने से कई गुना बढ़ जाएगी गाय के दूध की क्षमता

सार

अगर हम बांसुरी को एक विशेष धुन में बजा सकते हैं, जो भगवान कृष्ण बजाया करते थे, तो दूध की मात्रा कई गुना बढ़ जाएगी। हम वही तकनीक फिर से ला सकते हैं। दिलीप कुमार शनिवार को एक सांस्कृतिक समारोह के दौरान अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक सभा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया। बाद में सफाई भी दी कि ऐसा रिसर्च में कहा गया है। 

नई दिल्ली. असम के भाजपा विधायक दिलीप कुमार पॉल ने कहा कि भगवान कृष्ण द्वारा बजाई गई बांसुरी जैसी धुन सुनने पर गाय अधिक दूध देती हैं। हालांकि उन्होंने बाद में कहा कि यह मेरा बयान नहीं है बल्कि कई प्रतिभाशाली लोगों की रिसर्च टीम ने इसे सिद्ध किया है।

गुजरात की टीम ने किया था शोध
- उन्होंने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि गुजरात की एक बहुत ही प्रतिभाशाली टीम ने शोध किया और इस बात को साबित किया। भगवान कृष्ण ने टाइमपास के लिए बांसुरी नहीं बजाई। बल्कि इसके पीछे वजह थी।

- अगर हम बांसुरी को एक विशेष धुन में बजा सकते हैं, जो भगवान कृष्ण बजाया करते थे, तो दूध की मात्रा कई गुना बढ़ जाएगी। हम वही तकनीक फिर से ला सकते हैं। दिलीप कुमार शनिवार को एक सांस्कृतिक समारोह के दौरान अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक सभा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया। बाद में सफाई भी दी कि ऐसा रिसर्च में कहा गया है। 

PREV

Recommended Stories

Goa Nightclub Fire Case: लूथरा ब्रदर्स का दावा- हमें गलत तरीके से फंसाया जा रहा
शशि थरूर ने ‘वीर सावरकर अवॉर्ड’ लेने से क्यों किया इनकार? जानें वजह क्या है?