कर्नाटक में बाढ़ से 72 की मौत; भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने कंपनियों से सीएम राहत कोष में दान देने की अपील की

Published : Aug 19, 2019, 08:18 PM ISTUpdated : Aug 19, 2019, 08:24 PM IST
कर्नाटक में बाढ़ से 72 की मौत; भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने कंपनियों से सीएम राहत कोष में दान देने की अपील की

सार

देश में केरल, कर्नाटक, हिमाचल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है। अब तक देशभर में बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में सबसे ज्यादा 121 लोगों की मौत हुई। यहां 40 से ज्यादा लोग लापता हैं।

बेंगलुरु. देश में केरल, कर्नाटक, हिमाचल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है। अब तक देशभर में बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में सबसे ज्यादा 121 लोगों की मौत हुई। यहां 40 से ज्यादा लोग लापता हैं। उधर, भारी बारिश और बाढ़ से कर्नाटक को भी काफी नुकसान पहुंचा है। यहां अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है।

बाढ़ पीढ़ितों की मदद के लिए देशभर से लोग सामने आ रहे हैं। कर्नाटक से भाजपा के राज्यसभा सासंद राजीव चंद्रशेखर ने कर्नाटक में स्थित कंपनियों से मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, कर्नाटक बाढ़ के चलते भयानक स्थिति से गुजर रहा है। मैं कंपनियों से अपील करता हूं कि जरूरत के वक्त में राज्य की मदद करें। उन्होंने कंपनियों से सीएसआर फंड दान करने के लिए कहा है। 

कर्नाटक में बाढ़ से 22 जिले प्रभावित
कर्नाटक में बारिश संबंधित घटनाओं में रविवार तक 76 लोगों की मौत हो गई। 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। यहां करीब 6.9 लाख हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गई है। करीब 75,317 घरों की नुकसान पहुंचा है। लगभग 1000 पशुओं की भी मौत हुई है। 

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने जिस सीडीएस का किया ऐलान, उसे लेकर 11 साल पहले बीजेपी सांसद चंद्रशेखर ने उठाई थी मांग

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग