प. बंगाल: जेपी नड्डा ने कहा- ममता को न मां की इज्जत, न माटी से प्यार और न ही मानुष की चिंता है

Published : Feb 09, 2021, 03:24 PM IST
प. बंगाल: जेपी नड्डा ने कहा- ममता को न मां की इज्जत, न माटी से प्यार और न ही मानुष की चिंता है

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के बंगाल दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा, आज ममता जी के नेतृत्व में बंगाल की संस्कृति को भी खतरा पड़ गया है, जो बंगाल संस्कृति, विकास, देश को दृष्टि और दिशा देने के लिए जाना जाता था, ऐसे बंगाल के विकास को रोकने का काम ममता जी की सरकार ने किया है।  

कोलकाता. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के बंगाल दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा, आज ममता जी के नेतृत्व में बंगाल की संस्कृति को भी खतरा पड़ गया है, जो बंगाल संस्कृति, विकास, देश को दृष्टि और दिशा देने के लिए जाना जाता था, ऐसे बंगाल के विकास को रोकने का काम ममता जी की सरकार ने किया है।

"ममता जी के राज में सबसे ज्यादा मानव तस्करी बंगाल में हो रही है। ममता जी को न मां की इज्जत है, न माटी से प्यार है और न ही मानुष की चिंता है।"

राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी भी पहुंचेंगी बंगाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेपी नड्डा के बाद 10 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बंगाल पहुंचेंगे। उनके अलावा 12 फरवरी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी बंगाल पहुंचेंगी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी 13 फरवरी को बंगाल दौरे पर आएंगे।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?