
Nitin Nabin Net Worth: बीजेपी ने 14 दिसंबर 2025 को बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। बता दें कि भाजपा को नया अध्यक्ष मिलने तक नबीन इस पद को संभालेंगे। नबीन महज 45 साल के हैं और भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं। भाजपा के दिग्गज नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे नितिन धन-दौलत से भी काफी समृद्ध हैं। जानते हैं उनकी संपत्ति के बारे में।
नितिन नबीन ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट से राजद की रेखा कुमारी को 51,936 वोटों से हराया। इसके बाद उन्हें नीतीश सरकार में मंत्री बनाया गया। नितिन के राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा से हुई। उन्होंने कई आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। वे सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रभारी और सह-प्रभारी भी रहे। नितिन नबीन के संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के बीच जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एफिडेविट के मुताबिक, नितिन नबीन 12वीं पास हैं। उन्होंने 1996 में सेंट माइकल हाई स्कूल से सीबीएसई बोर्ड से मैट्रिक पास की। इसके बाद 1998 में सीएसकेएम पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली से 12वीं पास की। नितिन नबीन WhatsApp, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन और यूट्यूब जैसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये अपने कार्यकर्ताओं से हमेशा कनेक्ट रहते हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.