नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार से 4 बार चुने गए विधायक

Published : Dec 14, 2025, 06:40 PM ISTUpdated : Dec 14, 2025, 06:46 PM IST
Nitin Nabin

सार

बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन को अपना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस फैसले की जानकारी रविवार 14 दिसंबर को राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। नबीन अभी 45 साल के हैं और 2010 से ही बिहार की बांकीपुर सीट से विधायक हैं।

Who is Nitin Nabin: बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन को अपना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस फैसले की जानकारी रविवार 14 दिसंबर को राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। नबीन अभी 45 साल के हैं और 2010 से ही बिहार की बांकीपुर सीट से विधायक हैं। बता दें कि नबीन ये जिम्मेदारी तब तक संभालेंगे, जब तक कि भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं मिल जाता। नबीन फिलहाल बिहार सरकार में परिवहन मंत्री का जिम्मा भी संभाल रहे हैं। 

2020 में अध्यक्ष बने जेपी नड्डा थे एक्सटेंशन पर

बता दें कि भाजपा ने साल 2020 में जगत प्रकाश नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हो चुका था, लेकिन उसके बाद से वे एक्सटेंशन पर चल रहे थे। नड्डा अभी केंद्र में हेल्थ मिनिस्ट्री संभाल रहे हैं।

पीएम मोदी ने दी नितिन नबीन को बधाई

वहीं PM मोदी ने नितिन नबीन को बधाई दी है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- श्री नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।

कौन हैं नितिन नबीन?

नितिन नबीन सिन्हा का जन्म 1 सितंबर 1980 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ। वे भाजपा के दिग्गज नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। उन्होंने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में लगभग 84,000 वोटों से जीत हासिल की थी। पिछले चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को भारी अंतर से हराया था। नबीन बीजेपी के सबसे युवा अध्यक्षों में से एक हैं। उनके पास सरकार और संगठन दोनों के लिए ही काम करने का अच्छा अनुभव है। 4 बार के विधायक नबीन ने बिहार सरकार में कई बार मंत्री के रूप में काम किया है। उन्होंने भारतीय युवा मोर्चा के लिए भी बड़े पैमाने पर काम किया है। नितिन नबीन को राज्य का प्रभारी होने का भी अनुभव है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

लड़कियों को स्कूलों में फ्री सैनिटरी पैड जरूरी, नहीं दिए तो मान्यता रद्द: सुप्रीम कोर्ट
Budget Speech Records: भारत के वित्त मंत्रियों के वो अनोखे रिकॉर्ड जो आज भी चौंकाते हैं?