प. बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज पर कैलाश विजयवर्गीय ने एशियानेट से की बात, लगाए बड़े आरोप

Published : Oct 08, 2020, 06:48 PM ISTUpdated : Oct 09, 2020, 11:53 AM IST
प. बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज पर कैलाश विजयवर्गीय ने एशियानेट से की बात, लगाए बड़े आरोप

सार

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, पश्चिम बंगाल में भाजपा ने ममता राज की अराजकता के खिलाफ प्रभावी आंदोलन किया। पुलिस की ज्यादती और बर्बरता के सामने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता डटे रहे।पुलिस ने हिंसा की, लाठियां बरसाई, गुंडों से मिलकर पथराव किया। हमारे कई नेता और 1500 कार्यकर्ता घायल हुए। हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं, लेकिन ममता जी ने हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसक विरोध में बदलने की कोशिश की है।  

नई दिल्ली/कोलकाता. पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राजधानी कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाईं। उनके ऊपर वॉटर कैनन छोड़े, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। इस बीच बंगाल भाजपा के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एशियानेट से बातचीत की और प्रदेश सरकार पर बड़े आरोप लगाए। 

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, पश्चिम बंगाल में भाजपा ने ममता राज की अराजकता के खिलाफ प्रभावी आंदोलन किया। पुलिस की ज्यादती और बर्बरता के सामने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता डटे रहे।पुलिस ने हिंसा की, लाठियां बरसाई, गुंडों से मिलकर पथराव किया। हमारे कई नेता और 1500 कार्यकर्ता घायल हुए। हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं, लेकिन ममता जी ने हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसक विरोध में बदलने की कोशिश की है।

कार्यकर्ताओं पर ब्लू इंक से किया फायर

बंगाल पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर ब्लू इंक से फायर किया, जिसमें कईं नेता घायल हो गए हैं। इंक फायर की वजह से राज्य भाजपा के नेता राजू बनर्जी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की अगुआई में प्रदेशव्यापी नबाना चलो आंदोलन चलाया गया। कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि पुलिस के साथ गुडों ने मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव किया।

'पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर कार्यकर्ताओं को मारा'

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि कोलकाता के खिदिरपुर इलाके में पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जबकि सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें कई लोग जख्मी हो गए।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया