
नेशनल डेस्क। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच भाजपा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का वर्ष 2009 का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह देश के संसाधनों पर मुस्लिमों का पहला हक होने की बात कह रहे हैं। वीडियो पर भाजपा ने कहा है कि हमारे दावे गलत नहीं हैं। कांग्रेस को हर मामले में तरजीह देना कांग्रेस की स्पष्ट नीति का सबूत है।
पीएम मोदी ने भी तंज कसा
पीएम मोदी बिहार में आज दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सभा में मनमोहन सिंह के वीडियो का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बात को झुठला रही थी कि मनमोहन सिंह ने कहा था कि भारत के संसाधनों पर पहला हक देश के मुसलमानों का है। वह इसे भाजपा की ओर से फैलाई अफवाह बता रही थी। लेकिन आज एक और वीडियो सामने आया है जिसमें मनमोहन सिंह फिर से यही बात दोहरा रहे हैं। कांग्रेस वालों अब भी झूठ बोलेगो क्या?
वीडियो में मनमोहन सिंह का बयान
अप्रैल 2009 का एक पुराना वीडियो भाजपा ने अपने ट्टिटर हैंडल पर डाला है। इसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने लोकसभा चुनाव से पहले अपना बयान दोहराया है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि जब कभी भी देश के संसाधनों की बात आती है तो अल्पसंख्यकों, विशेषकर गरीब मुसलमानों का हक सबसे पहले होना चाहिए। गरीब मुसलमानों को देश के संसाधनों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पहले किए दावे पर कायम हैं कि देश के संसाधनों की बात आती है तो मुसलमानों का अधिकार पहला होना चाहिए।
वीडियो
भाजपा ने बोला हमला
वीडियो में पूर्व पीएम के दावों को लेकर भाजपा ने हमला बोला है। कहा है कि डॉ. मनमोहन सिंह का यह स्पष्ट दावा उनके पिछले बयान पर कांग्रेस की अफवाहों और दिए जा रहे स्पष्टीकरण को खारिज करता है। हमारे दावे गलत नहीं हैं, मुसलमानों को तरजीह देना कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट नीति है। यह वीडियो आरक्षण से लेकर देश के संसाधनों तक हर चीज में मुसलमानों को तरजीह देने की कांग्रेस की मानसिकता का सबूत है।
पढ़ें लोकसभा चुनाव 2024: जानिए सेकेंड फेज में किन दिग्गजों की सीट पर आज डाले जा रहे वोट
नड्डा ने भी कांग्रेस को आड़े हाथ लिया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है के कांग्रेस और इंडी गठबंधन देश में तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा देती है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन देश के एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अधिकारों को छीन कर मुस्लिमों को देना चाहते हैं। ये ही इन लोगों का छिपा हुआ एजेंडा है। कांग्रेस का घोषणापत्र भी देखेंगे तो वह मुस्लिम तुष्टीकरण से प्रभावित दिखेगा। उन्हें विकास से मतलब नहीं है। इन लोगों को केवल वोटबैंक की राजनीति करनी आती है। जबकि पीएम मोदी कहते हैं देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है।
लोकसभा चुनाव 2024 के सेकेंड फेज की वोटिंग के ताजा अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
वीडियो
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.